न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अपनी टीम की हार से निराश पाकिस्तानियों ने किया सेमीफाइनल का बहिष्कार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने से पाकिस्तानी फैंस का दिल टूट गया। इसका इफेक्ट दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में देखने को मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 4:10:31

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: अपनी टीम की हार से निराश पाकिस्तानियों ने किया सेमीफाइनल का बहिष्कार

पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और अब तक 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 56 रन बना लिए हैं। क्रीज पर केन विलियमसन 5 और रचिन रविंद्र 29 रन बनाक मौजूद हैं।

इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड से घर में हार मिली, उसके बाद दुबई में भारत ने हराकर उसे सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया। पाकिस्तान की टीम का अंतिम मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जो बांग्लादेश के साथ होने वाला था।

सेमीफाइनल से गायब दिखे पाकिस्तानी प्रशंसक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने से पाकिस्तानी फैंस का दिल टूट गया। इसका इफेक्ट दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में देखने को मिला है। आईसीसी इवेंट का इतना बड़ा मैच में पाकिस्तान के लाहौर में खेला जा रहा है, लेकिन स्टेडियम लगभग पूरा खाली पड़ा हुआ है। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल नहीं खेल रही है, ऐसे में पाकिस्तानी फैंस इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में नहीं आए।

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी खस्ता है, ऐसे में वहां के लोगों आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और खबरों के जरिए सामने आता रहता है। ऐसे में फैंस पाकिस्तान के अलावा किसी दूसरी टीम के मैच में पैसा खर्च कर टिकट लेकर आना पसंद नहीं करेंगे। यही कारण हो सकता है कि आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में फैंस स्टेडियम में नजर नहीं आ रहे हैं।

भारत की हार की दुआ कर रहा था पाकिस्तान

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए आईसीसी और बीसीसीआई के साथ काफी संघर्ष किया, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को दुबई अपने मैच खेलने के लिए दिया गया। क्योंकि भारत ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था। अब पाकिस्तान की टीम न तो फाइनल में है और न ही वहां पर फाइनल होने वाला है। क्योंकि अगर इंडिया फाइनल में नहीं पहुंचती तो फाइनल लाहौर में होता, जब इंडिया ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंच गई है, तो इस स्थिति में अब फाइनल दुबई में होगा।

पाकिस्तान क्रिकेट के जानकार और वहां के फैंस मंगलवार को हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल में टीम इंडिया की हार की दुआ कर रहे थे, जिससे की फाइनल मैच पाकिस्तान में हो सके, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट