न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक बने जुड़वा बच्चों के पिता, पीटीवी के फैसले से भड़के अख्तर, राशिद खान ने दिया यह बयान

भारतीय विकेटकीपर व दाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर बच्चों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 12:40:32

कार्तिक बने जुड़वा बच्चों के पिता, पीटीवी के फैसले से भड़के अख्तर, राशिद खान ने दिया यह बयान

भारतीय विकेटकीपर व दाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जुड़वा बच्चों के पिता बन गए हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीर शेयर की है। उनके साथ उनकी पत्नी स्टार स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल भी हैं। बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक ने उनका नाम भी बताया। कार्तिक ने ट्वीट में लिखा कि हम 3 से 5 हो गए हैं। हमें 2 बेटों का आशीर्वाद मिला है। इनके नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक और जियान पल्लीकल कार्तिक हैं। ये हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी का पल है।

कार्तिक और दीपिका की मुलाकात साल 2013 में हुई थी। दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। साल 2015 में उनकी शादी हो गई। कार्तिक की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले वर्ष 2007 में उनकी शादी बचपन की दोस्त निकिता से हुई थी। वर्ष 2012 में उनका तलाक हो गया। कार्तिक इसी माह खत्म हुए आईपीएल-14 में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलते नजर आए थे। उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर कमेंटेटर की भूमिका भी निभाई थी।

dinesh karthik,shoaib akhtar,rashid khan,t20 world cup,deepika pallikal,sports news in hindi

शो के दौरान टीवी एंकर से उलझ गए थे शोएब अख्तर

रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्ताआन के दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बुधवार को वे पीटीवी पर जारी एक शो के दौरान टीवी एंकर पत्रकार डॉक्टेर नौमान नियाज से उलझ गए और इसके बाद उन्होंने ऑन-एयर इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। अख्तर ने कहा था कि काफी माफी चाहता हूं, बहुत ज्यादा माफी। मैं पीटीवी से इस्तीफा देता हूं। नेशनल टीवी पर मेरे साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया, मुझे नहीं लगता कि मुझे यहां बैठना चाहिए। हालांकि पीटीवी ने कहा है कि उन्होंने अख्तर और नौमान को ऑफ-एयर रखने का फैसला किया है, जब तक दोनों के बीच ऑन-एयर विवाद की जांच पूरी नहीं हो जाती।

इस फैसले पर अख्तर ने हैरानगी जताई है। अख्तर ने ट्वीट कर रिप्लाई किया, 'ये अच्छा मजाक है। मैंने 220 मिलियन पाकिस्तांनी और दुनियाभर के लोगों के सामने इस्तीेफा दिया। पीटीवी पागल है या क्या? मुझे ऑफ एयर करने वाले वो कौन होते हैं?' उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मैच के बाद लाइव शो के दौरान अख्तर की नियाज से झड़प हो गई। नौमान ने अख्तर से कहा था, 'आप थोड़ा ज्यादा असभ्य हो रहे हैं और मैं यह कहना नहीं चाहता हूं, लेकिन अगर आप ओवरस्मार्ट बन रहे हैं तो जा सकते हैं। मैं यह बात ऑन-एयर कह रहा हूं।' उस समय स्टूडियो में दिग्गज क्रिकेटर वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स और इंग्लैंड के डेविड गावर भी मौजूद थे।

dinesh karthik,shoaib akhtar,rashid khan,t20 world cup,deepika pallikal,sports news in hindi

अफगानी लेग स्पिनर राशिद ने फैंस से की यह अपील

अफगानिस्तान के दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान का मानना है कि बल्ले के साथ उनकी टीम का नजरिया हमेशा लाइन पार करने और गेंद को जोर से मारने का नहीं रहा है। अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रन से हराकर टी20 विश्व कप में जीत के साथ शुरुआत की। उसे शुक्रवार को शारजाह में पाकिस्तन से खेलना है। राशिद ने कहा कि अफगानिस्तान के बल्लेबाज अपना समय लेते हैं और फिर कई छक्के लगाने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय बड़े हिट के लिए जाते हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच और स्कॉटलैंड के खिलाफ यही हुआ था कि सलामी बल्लेबाजों को बीच में थोड़ा समय लगा था। उन्होंने स्थिति को भांपा। यह केवल हर गेंद के पार जाने और उसे जोर से मारने के बारे में नहीं है। निश्चित रूप से यह पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा एक अच्छा खेल है, भले ही हम 2018 में एशिया कप में खेले और 2019 विश्व कप के संदर्भ में भी। लेकिन यह खेल एक खेल के रूप में रहना चाहिए। यह सभी के लिए एक अनुरोध है। फैंस को शांत रहना चाहिए और खेल का आनंद लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत