न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होम टाउन रांची में बाइक की सवारी का आनन्द लेते नजर आए धोनी, वीडियो वायरल

धोनी का बाइक पर सैर पर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी बाइक पर हैलमेट लगाए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान धोनी हाफ टी-शर्ट में नज़र आए और उन्होंने हाथ में घड़ी पहन रखी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 May 2024 4:10:06

होम टाउन रांची में बाइक की सवारी का आनन्द लेते नजर आए धोनी, वीडियो वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल से बाहर होने के बाद इसके पूर्व कप्तान लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दुबई आई 103.8 यूट्यूब चैनल को दिए अपने साक्षात्कार में धोनी ने कई सारी बातों पर खुलकर बातचीत की है। विशेष रूप से IPL से अपने संन्यास के बारे में। उनका यह साक्षात्कार मीडिया सर्किल में पूरी तरह से वायरल हो गया है। और अब उनका एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो अपने होम टाउन रांची में मोटर बाइक की सवारी का आनन्द लेते नजर आ रहे हैं।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शनिवार (18 मई) को खेले गए आखिरी लीग मैच में 13 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली थी। हालांकि चेन्नई मुकाबला हार गई थी। मैच हारने के बाद टीम को टूर्नामेंट से एलिमिनेट होना पड़ा था।

धोनी का बाइक पर सैर पर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी बाइक पर हैलमेट लगाए नज़र आ रहे हैं। इस दौरान धोनी हाफ टी-शर्ट में नज़र आए और उन्होंने हाथ में घड़ी पहन रखी है।

संन्यास को लेकर हो रही है चर्चा

चेन्नई और बेंगलुरु के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 68वें लीग मैच के बाद धोनी के संन्यास अटकलें तेज़ हो गई थीं। कई लोगों का मानना था कि माही ने अपने आईपीइल करियर का आखिरी मैच आरसीबी के खिलाफ खेल लिया। हालांकि चेन्नई के पूर्व कप्तान ने संन्यास को लेकर किसी भी तरह कोई बयान नहीं दिया। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह आईपीएल को अलविदा कहते हैं या अगले सीज़न में फिर से मैदान पर उतरते हैं।

मैच के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा था, "धोनी वहां रवींद्र जडेजा के साथ थे। धोनी ने उन्हें ज़िंदा रखा था। शायद यह आखिरी बार था, जब हमने धोनी को देखा। उन्होंने सीज़न का सबसे लंबा छक्का 110 मीटर का लगाया। इसके अलावा उन्होंने लेग साइड में 2 चौके भी लगाए। अगर धोनी बैक ऑफ हैंड बॉल पर आउट नहीं हुए होते, तो वह चेन्नई को मैच जिता देते।"

आईपीएल 2024 में दिखाया था शानदार फॉर्म

इस सीज़न यानी आईपीएल 2024 में धोनी चेन्नई के लिए बतौर कप्तान नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए दिखाई दिए थे। चेन्नई की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी। धोनी ने सीज़न में 53.67 की औसत और 220.55 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए, जिसमें उनका हाई स्कोर 37* रनों का रहा। धोनी के बल्ले से 14 चौके और 13 छक्के निकले।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल