न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने IPL से वापस लिया नाम, मिल सकती है बड़ी सजा, लग सकता है दो साल का बैन

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा घोषित किए गए नए नियमों के अनुसार, नीलामी में खरीदे जाने के बाद आईपीएल सीजन से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी पर दो साल का बैन लग सकता है। 26 वर्षीय खिलाड़ी को आगामी सीजन से पहले मेगा-नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 12:00:57

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने IPL से वापस लिया नाम, मिल सकती है बड़ी सजा, लग सकता है दो साल का बैन

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर के सबसे व्यस्त दौर के लिए समय निकालने की जरूरत है, जिसके लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। यह लगातार दूसरा साल है, जब इंग्लिश बल्लेबाज ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट से बाहर होने के लिए उन्हें कड़ी सजा मिल सकती है।

मिल सकती है बड़ी सजा

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा घोषित किए गए नए नियमों के अनुसार, नीलामी में खरीदे जाने के बाद आईपीएल सीजन से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ी पर दो साल का बैन लग सकता है। 26 वर्षीय खिलाड़ी को आगामी सीजन से पहले मेगा-नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था।

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के नियमों के अनुसार, 'कोई भी खिलाड़ी जो खिलाड़ी नीलामी में रजिस्ट्रेशन करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सीजन की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध कर देता है, उसे टूर्नामेंट और खिलाड़ी नीलामी में भाग लेने से 2 सीजन के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा'।

ब्रूक ने आईपीएल के आगामी सत्र से हटने के अपने आखिरी समय के फैसले के लिए दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी मांगी। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2023 सत्र में हिस्सा लिया, लेकिन 11 मैचों में सिर्फ 190 रन बनाकर ₹13।25 करोड़ की अपनी कीमत पर खरे नहीं उतर पाए।

ब्रूक ने पोस्ट कर दी जानकारी

ब्रूक ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा, 'मैंने आगामी आईपीएल से हटने का बहुत मुश्किल फैसला लिया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं। मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है, जब से मैं छोटा था, मैंने अपने देश के लिए खेलने का सपना देखा है और मैं इस स्तर पर अपने पसंदीदा खेल को खेलने का अवसर पाकर बेहद आभारी हूं। जिन लोगों पर मैं भरोसा करता हूं, उनके मार्गदर्शन में मैंने इस फैसले पर गंभीरता से विचार करने के लिए समय निकाला है। यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी सीरीज की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं'।

हाल ही में संपन्न हुए चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के दौरान ब्रूक तीन मैचों में केवल 47 रन ही बना पाए थे। जोस बटलर ने इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम की कप्तानी छोड़ दी है और ब्रूक उनके बाद कप्तानी की भूमिका संभालने के लिए एक मजबूत दावेदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत