न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मिला 235 रन का लक्ष्य, अर्द्ध शतक से चूके रोहित शर्मा

IPL 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा इस मैच में अपने अर्द्धशतक से चूक गए। उन्होंने 49 रन का योगदान दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 5:45:20

जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को मिला 235 रन का लक्ष्य, अर्द्ध शतक से चूके रोहित शर्मा

IPL 2024 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को जीत के लिए 235 रनों का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा इस मैच में अपने अर्द्धशतक से चूक गए। उन्होंने 49 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने 21 गेंदों पर नाबाद 45 रन, रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए। आखिरी ओवर में 32 रन बने। इनके अतिरिक्त हार्दिक पंड्या (39) और ईशान किशन (42) ने भी शानदार पारियां खेली।

मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मैचों में हार मिली है और उसे पहली जीत का इंतजार है। दूसरी ओर दिल्ली ने चार में से तीन मैच हारे हैं।

इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव हुए। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई, जो इंजरी के चलते शुरुआती तीन मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि इस मैच में वे शून्य पर आउट हुए। मोहम्मद नबी और रोमारियो शेफर्ड को भी इस मैच में खेलने का मौका मिला। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिचेल मार्श इस मैच में भाग नहीं ले पाए। मार्श को इंजरी हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और ऑलराउंडर ललित यादव को इस मैच में दिल्ली ने मौका दिया।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में 33 मैच खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई ने 18 और दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की। मुंबई का हालिया सालों में दिल्ली की टीम के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड रहा है। साल 2020 से दोनों टीमों के बीच 9 मैच हुए हैं, जिसमें से मुंबई ने 6 जीते हैं। आईपीएल 2023 के दौरान दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें मुंबई ने छह विकेट से विजय हासिल की थी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्किया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत