न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के खिलाफ शतक की बदौलत ब्रायन लारा और माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ने में सफल हुए डेविड वॉर्नर

पिछले एक साल से आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह से असफल हो रहे थे। अपने करियर की अन्तिम टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाने में सफलता प्राप्त की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 6:24:43

पाकिस्तान के खिलाफ शतक की बदौलत ब्रायन लारा और माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ने में सफल हुए डेविड वॉर्नर

पिछले एक साल से आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में पूरी तरह से असफल हो रहे थे। अपने करियर की अन्तिम टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाने में सफलता प्राप्त की। अपनी इस पारी की बदौलत वॉर्नर ब्रायन लारा और माइकल क्लार्क जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने में सफल हो गए। डेविड वॉर्नर की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले मैच की पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 346 रन बना लिए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेविड वॉर्नर का बल्ला हमेशा चला है और उनका यह बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड पर्थ टेस्ट की पहली पारी में भी जारी रहा। उन्होंने इस मैच में 211 गेंदों पर 4 छक्के और 16 चौकों की मदद से 164 रन की शानदार पारी खेली और यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 26वां शतक रहा साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ उनका छठा टेस्ट शतक रहा। यही नहीं इस पारी के दम पर उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलकर यह वॉर्नर का 10वां शतक था और उन्होंने लारा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 70 पारियों में 9 शतक लगाए थे, लेकिन डेविड वॉर्नर ने अपना 10वां शतक सिर्फ 47वीं पारी में ही लगा दिया। अब पाकिस्तान के खिलाफ ओवरऑल सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वॉर्नर तीसरे नंबर पर आ गए जबकि पहले स्थान पर 12 शतक के साथ कुमार संगकारा मौजूद हैं।

पाकिस्तान के विरुद्ध सर्वाधिक शतक (तीनों फॉर्मेट में)

12 – कुमार संगकारा (108 पारियां)

11 – अरविंद डी सिल्वा (111 पारियां)

10 – डेविड वार्नर (47 पारियां)

9 – ब्रायन लारा (70 पारियां)

डेविड वॉर्नर ने माइकल क्लार्क को छोड़ा पीछे

पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपनी 164 रन की पारी के बाद डेविड वॉर्नर अब टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए। वॉर्नर ने इस टीम के लिए अब तक 110 टेस्ट मैचों में 8645 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 335 रन रहा है। वहीं माइकल क्लार्क ने इस टीम के लिए 115 मैचों में 8643 रन बनाए थे और वह अब छठे स्थान पर खिसक गए हैं। कंगारू टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 168 मैचों में 13378 रन बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत