Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैस्मीन लांबोरिया ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का 10वां पदक पक्का किया। इस उपलब्धि के साथ भारतीय मुक्केबाजी दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 30 Jul 2026 8:52:47

CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को स्टार बॉक्सर जैस्मीन लांबोरिया ने दमदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने इंग्लैंड की प्रतिद्वंद्वी को हराकर न सिर्फ अपने लिए कम से कम एक पदक सुनिश्चित किया, बल्कि भारत की झोली में बॉक्सिंग का 10वां पदक भी पक्का कर दिया। इस उपलब्धि के साथ भारतीय मुक्केबाजी दल ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज कर नया कीर्तिमान बना दिया।

जैस्मीन ने क्वार्टरफाइनल में दिखाई शानदार बॉक्सिंग


महिला 57 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जैस्मीन लांबोरिया का सामना मेजबान इंग्लैंड की एलिस ग्लिन से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन भारतीय मुक्केबाज ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 के स्प्लिट डिसीजन से जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया।

जैस्मीन का इस बार का कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान सीधे क्वार्टरफाइनल से शुरू हुआ था। उन्हें महिला 57 किलोग्राम वर्ग में शुरुआती राउंड यानी राउंड ऑफ-16 में बाय मिला था। अपने पहले ही मुकाबले में जीत दर्ज कर उन्होंने शानदार शुरुआत की और भारत की पदक उम्मीदों को और मजबूत कर दिया।
लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक सुनिश्चित

जैस्मीन लांबोरिया मौजूदा समय में फेदरवेट विश्व चैंपियन हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। अब ग्लास्गो में सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया है, जो उनकी निरंतरता और बेहतरीन फॉर्म का प्रमाण है।

अब सेमीफाइनल में उनकी नजर फाइनल का टिकट हासिल करने और अपने पदक का रंग बदलने पर होगी।

भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास

जैस्मीन की जीत भारतीय दल के लिए इसलिए भी बेहद खास रही क्योंकि उनके सेमीफाइनल में पहुंचते ही बॉक्सिंग में भारत के 10 पदक पक्के हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब भारतीय मुक्केबाजों ने एक ही संस्करण में इतने पदक सुनिश्चित किए हैं।

इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में रहा था, जहां भारतीय बॉक्सरों ने कुल नौ पदक अपने नाम किए थे। ग्लास्गो में भारतीय टीम ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है।

इन मुक्केबाजों ने भारत की पदक संख्या पहुंचाई 10 तक


जैस्मीन लांबोरिया से पहले लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जादुमणि सिंह (55 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बड़वाल (+90 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर चुके हैं।

अब सभी भारतीय मुक्केबाजों की निगाहें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि तय हो चुके इन पदकों में अधिक से अधिक स्वर्ण और रजत पदक शामिल हों, ताकि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजी का यह ऐतिहासिक अभियान और भी यादगार बन सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology