क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर चढ़ा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का बुखार, वीडियो देख लोग बोले - 'फिर गेंद कौन उठाएगा?'
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें उन्हें अल्लू अर्जुन के 'झुकेगा नहीं' डायलॉग पर लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। उन्हें उसी इशारे को करते देखा जा रहा है, जिसे फिल्म में अल्लू अर्जुन ने किया था।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 11 Feb 2022 4:53:32
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। सेलेब्स से लेकर आम लोग तक पुष्पा के गाने पर रील्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं। डेविड वार्नर, सुरेश रैना और द ग्रेट खली के बाद, भारत के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को भी पुष्पा फिल्म से अल्लू अर्जुन के एक डायलॉग पर रिल्स बनाते देखा जा रहा है। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें उन्हें अल्लू अर्जुन के 'झुकेगा नहीं' डायलॉग पर लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। उन्हें उसी इशारे को करते देखा जा रहा है, जिसे फिल्म में अल्लू अर्जुन ने किया था।