न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCA के चुनाव को लेकर आमने-सामने हुई कांग्रेस-भाजपा, एडहॉक कमेटी चलाएगी क्रिकेट सत्र

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हो गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 7:36:39

RCA के चुनाव को लेकर आमने-सामने हुई कांग्रेस-भाजपा, एडहॉक कमेटी चलाएगी क्रिकेट सत्र

जयपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हो गए हैं। कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने राजस्थान क्रिकेट में चुनाव को लेकर सवाल खड़े किए। इसके बाद प्रदेश के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने भी उन्हें जवाब दिया। जबकि माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव नहीं होंगे और आगामी क्रिकेट सत्र भी एडहॉक कमेटी द्वारा आयोजित किया जाएगा।

जयपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता संयम लोढ़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान की क्रिकेट में बीजेपी नेताओं और उनके पुत्रों के एंट्री हो चुकी है। बीजेपी का हर नेता क्रिकेट में घुसना चाह रहा है। वहीं उन्होंने खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर चुनाव नहीं करवाने को लेकर आरोप लगाए। दरअसल 29 मार्च, 2024 में राजस्थान क्रिकेट संघ को भंग करके एडहॉक कमेटी बनायी गई और तब से एडहॉक कमेटी ही राजस्थान की क्रिकेट को चला रही है। संयम लोढ़ा ने यह भी आरोप लगाया कि आईपीएल के आयोजन को लेकर एडहॉक कमेटी और खेल परिषद भी आमने-सामने हो गए हैं।

संयम लोढ़ा द्वारा जब खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पर कटाक्ष किया गया, तो मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ में X पर लिखते हुए कहा कि 'सुनते हैं किसी ने मेरा नाम लिया!! ‘संयम’ खोकर यह भूल गए की खुद क्रिकेट संघ का हिस्सा रहे हैं कई सालों तक। Cricket का निर्णय Cricket pitch पर ही होना चाहिए।'

वहीं राजस्थान में आगामी क्रिकेट सत्र को लेकर एडहॉक कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक व विधायक जयदीप बिहाणी ने बताया कि आईपीएल के आयोजन में एडहॉक कमेटी खेल परिषद के साथ मिलकर काम करेगी। इसके साथ ही आरसीए एडहॉक कमेटी आगामी अप्रैल-मई माह से राजस्थान क्रिकेट संघ की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। इसे लेकर एडहॉक कमेटी के विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत