Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चैंपियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर विराट कोहली

विराट कोहली दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को सेमीफाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद वनडे बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 3:13:20

चैंपियंस ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर विराट कोहली

विराट कोहली बल्लेबाजों की ताजा ICC वनडे रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। 36 वर्षीय कोहली ने मंगलवार को अपनी शानदार पारी की बदौलत भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में मदद की। कोहली ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में 98 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 84 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

कोहली इस समय चल रहे टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चार पारियों में 72.33 की औसत और 83.14 की स्ट्राइक-रेट से 217 रन बनाए हैं। इससे पहले, कोहली ने मोहम्मद रिज़वान की पाकिस्तान के खिलाफ़ मैच के बाद शीर्ष पाँच में अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया था, जहाँ उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए थे।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रैंकिंग में दो पायदान नीचे खिसककर 5वें नंबर पर आ गए हैं। हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि शुभमन गिल और बाबर आजम पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान जोस बटलर की इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन की पारी के बाद 13 पायदान चढ़कर शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं।

रेटिंग पॉइंट के साथ बल्लेबाजों की ICC वनडे रैंकिंग इस प्रकार है

शुभमन गिल (भारत) - 791

बाबर आज़म (पाकिस्तान) - 770

हेनरिक क्लासेन (दक्षिण अफ्रीका) - 760

विराट कोहली (भारत) - 747

रोहित शर्मा (भारत) - 745

हैरी टेक्टर (आयरलैंड) - 713

डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) – 705

अक्षर पटेल ने लगाई लंबी छलांग

अक्षर पटेल ने आईसीसी वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर 13वें नंबर पर पहुंचकर एक बेहतरीन ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। चैंपियंस ट्रॉफी में अक्षर ने चार मैचों में 26.66 की औसत से 80 रन बनाए हैं और 4.51 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट लिए हैं।
दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बने अजमतुल्लाह उमरजई

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई क्रिकेट जगत में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 2024 के लिए ICC ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने के बाद, उमरजई 40 वर्षीय मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ते हुए 50 ओवर के प्रारूप में दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बन गए हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दुबई में भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गए। मोहम्मद शमी ने चार मैचों में आठ विकेट लेकर तीन पायदान चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट लेना भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology