Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चैंपियंस ट्रॉफी क्वालिफिकेशन का दांव पेंच, नहीं दिखेगी विश्व कप विजेता इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज नहीं खेल पाएगा पहले से तय है, क्योंकि वो विश्व कप 2023 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया था। 2019 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड और 1996 में वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंका पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Nov 2023 7:05:19

चैंपियंस ट्रॉफी क्वालिफिकेशन का दांव पेंच, नहीं दिखेगी विश्व कप विजेता इंग्लैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज

आईसीसी विश्व कप 2023 बहुत रोमांचक हो गया है। सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए टॉप की टीमों की कशमकश अभी भी जारी है। वहीं दूसरी ओर विश्व कप 2023 की अंक तालिका में निचले स्थान पर रही टीमें 2025 में होने वाली चैम्पियन्स ट्रॉफी में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। यह दौड़ और भी रोचक हो गई है, क्योंकि सोमवार को श्रीलंका को बांग्लादेश से हार मिली। बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड से मजूबत स्थिति में नीदरलैंड्स है।

हो सकता है 2025 में पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में 3 वर्ल्ड चैंपियंस न दिखें। वेस्टइंडीज नहीं खेल पाएगा पहले से तय है, क्योंकि वो विश्व कप 2023 के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाया था। 2019 वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड और 1996 में वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंका पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेश और श्रीलंका को 1-1 मैच खेलना है। नीदरलैंड्स और इंग्लैंड को 2-2 मैच खेलना है।

बांग्लादेश और श्रीलंका के 8-8 मैच में 4-4 अंक है। बांग्लादेश 7वें और श्रीलंका 8वें नंबर पर है। नीदरलैंड्स के 7 मैच में 4 अंक हैं। इंग्लैंड के 7 मैच में 2 अंक हैं। नीदरलैंड्स को छोड़कर इंग्लैंड, बांग्लादेश या श्रीलंका कोई भी 8 अंक तक नहीं पहुंच सकता है। नीदरलैंड्स को इंग्लैंड और भारत से खेलना है। उसके लिए राह आसान नहीं है।

इंग्लैंड और नीदरलैंड्स के बीच 8 नवंबर को मैच है। इंग्लैंड मैच हारा तो चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगा। यह उलटफेर बांग्लादेश और श्रीलंका की परेशानी बढ़ा सकती है। श्रीलंका को न्यूजीलैंड से 9 नवंबर को खेलना है। श्रीलंका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी क्वालिफिकेशन तो न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल की क्वालिफिकेशन दांव पर होगी।
बांग्लादेश को 11 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। उसके लिए यह मैच जीतना जरूरी है। अगर अफगानिस्तान से ऑस्ट्रेलिया हार जाता है तो उसके लिये भी बांग्लादेश वाला मैच महत्वपूर्ण होगा। इंग्लैंड को आखिरी लीग मैच पाकिस्तान से 11 नवंबर को खेलना है। हारने पर पाकिस्तान का सफर समाप्त हो जाएगा।

ऐसा भी हो सकता है कि चारों टीमों के 6-6 अंक या 4-4 अंक रहे। इस स्थिति में नेट रन रेट पर बात आ जाएगी। बेहतर रन रेट वाली दो टीमों को पाकिस्तान का टिकट मिल जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology