न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैम्पियन्स ट्रॉफी: न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे केएल राहुल, रोहित शर्मा को मिलेगा आराम

ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। भारत रविवार, 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड से सामना करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 3:20:14

चैम्पियन्स ट्रॉफी: न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे केएल राहुल, रोहित शर्मा को मिलेगा आराम

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, ग्रुप ए में अपना शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। भारत रविवार, 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड से सामना करेगा। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

कप्तान रोहित शर्मा को मिलेगा आराम

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे ग्रुप स्टेज मैच में भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिसके बाद उन्हें थोड़ी परेशानी हुई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा को रविवार को खेले जाने मैच में आराम दिया जा सकता है। जिससे पर 5 मार्च को खेले जाने वाले सेमीफाइनल तक पूरी तरह से फिट हो जाएं।

रोहित शर्मा को हालांकि इस मैच से पहले भी अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। लेकिन, ज्यादातर समय वह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर आगे के मैचों के लिए योजना बनाते हुए नजर आएं। ब्लैककेप्स के खिलाफ मैच में वह मैदान पर उतरेंगे या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

शुभमन गिल संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अगर कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया जाता है, तो इस स्थिति में भारत की कमान उप कप्तान शुभमन गिल संभालेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गिल इस मैच से अपना वनडे कप्तानी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करने वाले गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की टी20I सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभाली है, जिसे भारत ने 4-1 से जीता था।

ऋषभ पंत प्लेइंग-11 में होंगे शामिल

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह भारत के बाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के किसी भी मैच में अभी पंत को मौका नहीं मिला है क्योंकि इस मेगा इवेंट में टीम के लिए विकेटकीपिंग केएल राहुल कर रहे हैं।

केएल राहुल संभालेंगे डबल जिम्मेदारी

रोहित शर्मा के नहीं खेलने पर दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को डबल जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। केएल राहुल को विकेटकीपिंग करने के साथ-साथ शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। क्योंकि रोहित की गैर-मौजूदगी में ओपनिंग के लिए भी वह एकमात्र विकल्प हैं। हालांकि, इस चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने अब तक 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी की है।

मोहम्मद शमी को भी मिल सकता है रेस्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से दाएं हाथ के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी/अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत