न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत दुबई में खेलेगा अपना मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी। अब इसका कारवां आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 11:45:56

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत दुबई में खेलेगा अपना मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी। अब इसका कारवां आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला चार मार्च को दुबई में होगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को लाहौर के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद फाइनल मैच 9 मार्च को होगा। लेकिन उसका वेन्यू अभी तक तय नहीं किया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमों ने लिया हिस्सा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। वहीं ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे मुकाबला खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के दो मैच बारिश से धुले

ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 350 प्लस का स्कोर चेज किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से धुल गया था। लेकिन चार अंकों के साथ उसने सेमीफाइनल में जगह बना ली।

कल खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों को ही 6-6 विकेट से शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ इसी ग्रुप में न्यूजीलैंड ने भी अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। भारत और न्यूजीलैंड का ग्रुप स्टेज में एक मैच बचा हुआ है, जो दोनों टीमों के बीच 2 मार्च को दुबई में होगा।

पाकिस्तान सहित चार टीमें हुईं बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी। लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के लिए ये टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार मिली थी। इसके बाद उसे टीम इंडिया ने 6 विकेट से धूल चटाई। बांग्लादेश के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी कारण से वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान क्रिकेट टीमें भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाईं और इन टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने का सपना टूट गया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत