न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार हो रही अनदेखी से चहल ने लिया बड़ा फैसला, इस काउंटी क्रिकेट क्लब से जुड़े

युजवेंद्र ने इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट खेलने का बड़ा कदम उठाया है। चहल नॉर्थहैम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 14 Aug 2024 9:48:05

लगातार हो रही अनदेखी से चहल ने लिया बड़ा फैसला, इस काउंटी क्रिकेट क्लब से जुड़े

टीम इंडिया में लगातार अनदेखी का सामना कर रहे भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बड़ा फैसला किया है। युजवेंद्र ने इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट खेलने का बड़ा कदम उठाया है। चहल नॉर्थहैम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते नजर आएंगे। नॉर्थम्पटनशायर ने 2024 काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप सीजन के बचे हुए मैचों के लिए भारतीय लेग स्पिनर के साथ करार किया है।

नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब चहल के टीम से जुड़ने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी युजवेंद्र चहल केंट में होने वाले अंतिम वनडे कप मैच और काउंटी चैम्पियनशिप के शेष पांच मैचों के लिए क्लब में शामिल होंगे।
लेग स्पिनर बुधवार (14 अगस्त) यानी को कैंटरबरी की यात्रा से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे और उसके बाद रेड बॉल अभियान के बाकी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

क्लब ने अपने बयान में कहा कि 34 वर्षीय चहल IPL इतिहास में 200 से अधिक विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं और वह काउंटी में बहुत अनुभव लेकर आए हैं और 2024 सीजन के बाद अपने नए साथियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।
क्लब के हेड कोच जॉन सैडलर भारतीय स्पिनर को अपनी टीम में शामिल करके रोमांचित हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह क्लब के गेंदबाजी आक्रमण में अतिरिक्त विविधता और गहराई लाएंगे। उन्होंने कहा, "युजवेंद्र एक हाई-प्रोफाइल खिलाड़ी हैं, जो अपने साथ ढेर सारा अनुभव और अविश्वसनीय कौशल लेकर आए हैं। उनका रिकॉर्ड अपने आप में सब कुछ बयां करता है और उनकी विकेट लेने की काबिलियत हमारे आक्रमण को मजबूती देगी।"

बता दें, चहल ने 2023 सीजन में केंट के साथ समय बिताया था और अपने अंतिम थ्री डिवीजन वन मैचों में से दो में 9 विकेट झटके थे।
युजवेंद्र चहल पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का नियमित रुप से हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में चहल स्क्वाड में तो शामिल थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उनकी जगह अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मौका दिया गया था। चहल ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 13 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल