न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंचुरियन टेस्ट : पहले दिन राहुल के शतक से भारत मजबूत, राहुल-मयंक की जोड़ी ने हासिल की यह उपलब्धि

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में रविवार (26 दिसंबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हुआ। भारतीय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Dec 2021 9:10:46

सेंचुरियन टेस्ट : पहले दिन राहुल के शतक से भारत मजबूत, राहुल-मयंक की जोड़ी ने हासिल की यह उपलब्धि

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में रविवार (26 दिसंबर) को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू हुआ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने पहले दिन बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्टंप्स के समय तक 90 ओवर में तीन विकेट पर 272 रन बना लिए थे। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 122 रन और अजिंक्य रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। राहुल ने 248 गेंद पर 17 चौके व एक छक्का लगाया है। रहाणे की 81 गेंद की पारी में आठ चौके शुमार हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर चुके हैं।

दूसरे ओपनर दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अर्धशतक जमाया। मयंक ने 123 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। कोहली ने 94 गेंद पर चार चौकों के सहारे 35 रन जुटाए। चेतेश्वर पुजारा बदकिस्मत रहे और खाता खोले बगैर पहली ही गेंद पर आउट होकर पैवेलियन लौट गए। मेजबान टीम को तीनों सफलताएं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुंगी एनजिडी ने दिलाई। कागिसो रबाडा, वियान मुल्डन, मार्को जेनसन व केशव महाराज खाली हाथ रहे।

centurion test,first test,india,south africa,lokesh rahul,mayank agarwal,sports news in hindi

राहुल और मयंक ने पहले विकेट के लिए जोड़े 117 रन

मयंक अग्रवाल और लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। दक्षिण अफ्रीका में यह भारतीय ओपनर्स द्वारा की गई तीसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले 2010 में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने सेंचुरियन में ही 137 तथा 2007 में वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक ने केपटाउन में 153 रन जोड़े थे। ओवरऑल अफ्रीका में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 222 रन की रही है। मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर ने 1997 में केपटाउन में छठे विकेट के लिए यह साझेदारी निभाई थी। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने भी 2013 में जोहानसबर्ग में तीसरे विकेट के लिए 222 रन बटोरे थे।

इस साल यह 7वीं बार है जब भारतीय ओपनर्स ने टेस्ट में एशिया से बाहर 20 से ज्यादा ओवर तक बल्लेबाजी की है। खास बात ये है कि 2011 से 2020 तक एक बार भी ऐसा नहीं हो सका था। इस बीच, कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार टॉस जीतने के रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। यह टेस्ट क्रिकेट में 30वां मौका है जब उन्होंने टॉस जीता है, जिसमें से 23 बार टीम को जीत मिली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन (29 बार) के नाम था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत