न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC के तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले बुमराह चौथे भारतीय खिलाड़ी

इसमें गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे जसप्रीत बुमराह ने सभी को अपनी बॉलिंग से प्रभावित किया। बुमराह ने अपने 3 ओवर्स की गेंदबाजी में जहां सिर्फ 6 रन दिए तो वहीं 2 विकेट भी हासिल किए जबकि उनका एक ओवर मेडन था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 1:24:04

ICC के तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले बुमराह चौथे भारतीय खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। ग्रुप-ए में शामिल टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला आयरलैंड की टीम के खिलाफ खेला जिसे उन्होंने 8 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला जिसमें उन्होंने आयरिश टीम को सिर्फ 96 के स्कोर पर ही समेट दिया।

इसमें गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे जसप्रीत बुमराह ने सभी को अपनी बॉलिंग से प्रभावित किया। बुमराह ने अपने 3 ओवर्स की गेंदबाजी में जहां सिर्फ 6 रन दिए तो वहीं 2 विकेट भी हासिल किए जबकि उनका एक ओवर मेडन था। वहीं बुमराह को इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया जिसके साथ ही वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए।

आईसीसी के लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप तीनों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम है, वहीं इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम है।

बुमराह का टी20 इंटरनेशनल में 5वीं बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया है, जिसमें दूसरी बार आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में वह इसे जीतने में कामयाब हुए हैं। बुमराह साल 2023 में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या से पूरी तरह से ठीक होने के बाद से शानदार फॉर्म में अब तक दिखाई दिए हैं, जिसमें पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भी उनकी गेंदबाजी का कमाल देखने को मिला था।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ न्यूयॉर्क के मैदान पर ही खेलना है। ऐसे में अब तक गेंदबाजों के लिए अधिक मुफीद दिखने वाली नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल मुकाबले की पिच पर फिर से जसप्रीत बुमराह अहम भूमिका अदा करते हुए दिख सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में कुल 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31 के औसत से सिर्फ 2 विकेट ही हासिल किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल