न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथे टेस्ट से पहले भारत को झटका, अर्शदीप और आकाशदीप चोटिल; अंशुल कंबोज टीम से जुड़े

अहम मैच से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दो युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाशदीप चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह एक नया चेहरा टीम से जुड़ गया है – अंशुल कंबोज।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 10:17:53

चौथे टेस्ट से पहले भारत को झटका, अर्शदीप और आकाशदीप चोटिल; अंशुल कंबोज टीम से जुड़े

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। लेकिन इस अहम मैच से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दो युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाशदीप चोटिल हो गए हैं और उनकी जगह एक नया चेहरा टीम से जुड़ गया है – अंशुल कंबोज।

दोनों प्रमुख तेज गेंदबाज हुए चोटिल

अर्शदीप सिंह और आकाशदीप, दोनों ही इस सीरीज में टीम इंडिया के महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज माने जा रहे थे। हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका भले न मिला हो, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम के लिए अहम मानी जा रही थी। लेकिन चौथे टेस्ट से पहले दोनों गेंदबाजों के चोटिल होने से भारतीय टीम की तैयारियों को झटका लगा है। अब इनकी जगह टीम में हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को कवर खिलाड़ी के रूप में जोड़ा गया है।

दरअसल, पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को आकाशदीप और अर्शदीप सिंह के कवर के तौर पर इंग्लैंड में शामिल किया गया है। आकाश और अर्शदीप दोनों ही 23 जुलाई से होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। अब ऐसे में उनकी जगह पर अंशुल कंबोज को टीम में जगह मिल गई है।

आपको बता दें कि आकाशदीप कमर में दर्द से जूझ रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम और लॉर्ड्स यानी दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच खेला था। उनके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अभी सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है। वो अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनके हाथ में चोट लग गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाशदीप की चौथे टेस्ट मैच में उपलब्धता पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है, जबकि अर्शदीप के मैनचेस्टर टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं ने अंशुल कंबोज को टीम में इन दोनों के बैकअप के तौर पर जोड़ा है। गुरुवार को बेकेनहैम में नेट सेशन के दौरान अर्शदीप के बाएं हाथ में चोट लग गई। इसके बाद उनके हाथ में पट्टी बंधी हुई देखी गई।

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा था कि, 'हम अपने कॉम्बिनेशन पर फैसला अर्शदीप की स्थिति को देखते हुए लेंगे। हम मैनचेस्टर के नजदीक जाकर यह फैसला लेंगे। गेंदबाजी करते समय उन्हें गेंद लगी। यह सिर्फ एक कट है, इसलिए हमें देखना होगा कि कट कितना गहरा है।

24 वर्षीय अंशुल कंबोज हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नॉर्थम्प्टन और कैंटरबरी में 4 पारियों में 5 विकेट लिए थे। कम्बोज पिछले साल लाहली में केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में एक पारी में सभी 10 विकेट चटकाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत