न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

48 साल पहले विश्व कप में बिशन सिंह बेदी ने बनाया था यह रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

बिशन सिंह बेदी के नाम विश्व कप में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया। सिर्फ वेस्टइंडीज के फिल सिमंस बराबरी ही कर पाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Oct 2023 9:56:37

48 साल पहले विश्व कप में बिशन सिंह बेदी ने बनाया था यह रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया। वह 77 साल के थे। बिशन सिंह बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया।

यही नहीं, बिशन सिंह बेदी के नाम विश्व कप में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया। सिर्फ वेस्टइंडीज के फिल सिमंस बराबरी ही कर पाए। बिशन सिंह बेदी ने यह रिकॉर्ड 1975 विश्व कप में बनाया था। वह रिकॉर्ड है एकदिवसीय मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का। बिशन सिंह बेदी ने 11 जून 1975 को इंग्लैंड के लीड्स में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

1975 विश्व कप के एक मैच में 12 में से 8 ओवर मेडन फेंके थे

बिशन सिंह ने उस मैच में 12 ओवर में 8 मेडन ओवर फेंके थे। उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए थे और एक विकेट भी लिया था। फिल सिमंस ने 17 दिसंबर 1992 को सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 10 में से 8 ओवर मेडन फेंके थे। उस मैच में सिमंस ने 10 ओवर में सिर्फ 3 रन दिए थे और 4 विकेट भी झटके थे।

बिशन सिंह बेदी ने उसी विश्व कप में 14 जून 1975 को न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 12 में से 6 ओवर में मेडन फेंके थे। उनका यह रिकॉर्ड इस सूची में पांचवें नंबर पर आज भी दर्ज है। उस मैच में उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट भी चटकाया था। हालांकि, न्यूजीलैंड ने वह मैच 4 विकेट से जीत लिया था।

यही नहीं, बिशन सिंह बेदी सबसे ज्यादा स्टम्पिंग कराकर विकेट लेने के मामले में भी दुनिया में 9वें नंबर पर हैं। उनके नाम एक पारी में सबसे खराब स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करने का भी अनचाहा रिकॉर्ड है। इस सूची में भी वह 9वें नंबर पर हैं।

फैब-4 स्पिनर्स का हिस्सा थे बेदी

बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट के स्पिनर्स की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे। बिशन सिंह बेदी 1966 और 1978 के बीच एक दशक से अधिक समय तक भारत की गेंदबाजी इकाई का प्रमुख हिस्सा रहे।

बिशन सिंह बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनर्स के गुरु भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत