न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का रास्ता साफ

लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के बाद पंत अब पूरी तरह से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 2:54:50

एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत, ऋषभ पंत की मैदान पर वापसी का रास्ता साफ

एशिया कप 2025 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस के लिए राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में चोटिल होने के बाद पंत अब पूरी तरह से रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं और उन्होंने अपने कमबैक को लेकर संकेत दिए हैं।

ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जब क्रिस वोक्स की गेंद उनके पैर पर लगी और फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद से वह लंदन में ही इलाज करा रहे थे, लेकिन अब भारत लौटकर बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। हाल ही में पंत मुंबई पहुंचे, जहां मेडिकल एक्सपर्ट्स से परामर्श के बाद वह अपने रिकवरी प्रोसेस पर और काम करेंगे।

क्रिकेट जगत में उम्मीद जताई जा रही है कि ऋषभ पंत 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होने वाली टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद में 2 से 6 अक्टूबर तक और दूसरा दिल्ली में 9 से 14 अक्टूबर तक खेला जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो पंत इस सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।

ऋषभ पंत का टेस्ट करियर अब तक बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने भारत के लिए 47 मैचों की 82 पारियों में 3427 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपिंग के मोर्चे पर भी पंत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उनके नाम 156 कैच, 15 स्टंपिंग और 1 रन आउट दर्ज है।

टीम इंडिया के लिए यह वापसी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि एशिया कप और आगामी महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों के दौरान पंत जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी की मौजूदगी टीम को मजबूती देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत