न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2024 से मिचेल मार्श हुए बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इसी बीच टीम को अब एक बहुत बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 14 Apr 2024 4:01:16

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते IPL 2024 से मिचेल मार्श हुए बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इसी बीच टीम को अब एक बहुत बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं और सीजन के बीच में ही अपने देश वापस लौट गए हैं।

टीम के स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने के चलते ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए हैं। मार्श अब आईपीएल 2024 में खेलते नहीं दिखेंगे। दरअसल, आईपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। मार्श ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान हैं, ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें इलाज के लिए वापस बुला लिया है।

हरफनमौला खिलाड़ी मिचेल मार्श दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट का इलाज कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। उनका जाना दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, मिचेल मार्श को जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया जाना तय है। उन्हें दिल्ली टीम प्रबंधन के साथ परामर्श के बाद वापस बुला लिया गया है। हालांकि, अब वह आईपीएल 2024 में खेल पाएंगे या नहीं, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं आया है।

मिचेल मार्श ने दिल्ली की टीम के लिए पिछला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था। वह इसके बाद मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम के पिछले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। इस सीजन में मार्श का सर्वोच्च स्कोर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन रहा है। राजस्थान ने इस मैच को 12 रन से जीता था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह खाता खोलने में नाकाम रहे थे।

मार्श के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के चोटिल होने से भी दिल्ली कैपिटल्स की परेशानी और बढ़ गयी है। टीम को अपना अगला मैच बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैच पकड़ने का प्रयास करते समय वॉर्नर की उंगली में चोट लग गई। उनकी उंगली में सूजन थी और टीम के अहमदाबाद पहुंचने पर उनका स्कैन कराया गया। अभी वॉर्नर के स्कैन पर अपडेट आना बाकी है।

दिल्ली कैपिटल्स अपना अगला मुक़ाबला 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगा। दिल्ली की टीम फिलहाल छह मैचों में दो जीत और चार हार के बाद चार अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल