न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंग्लैंड को तगड़ा झटका! भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे स्टोक्स, इस कारण लिया क्रिकेट से ब्रेक

भारत के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट की सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। मेजबान इंग्लैंड को दुनिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 10:31:42

इंग्लैंड को तगड़ा झटका! भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे स्टोक्स, इस कारण लिया क्रिकेट से ब्रेक

भारत के खिलाफ 4 अगस्त से शुरू होने जा रही 5 टेस्ट की सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। मेजबान इंग्लैंड को दुनिया के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार बेन स्टोक्स की सेवाएं नहीं मिलेगी। दरअसल स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से अनिश्चितकाल तक ब्रेक ले लिया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसकी पुष्टि कर दी है। स्टोक्स ने अपनी मानसिक स्थिति में सुधार को प्राथमिकता देने और बाएं हाथ की तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) को आराम देने के लिए ये फैसला लिया है।

आईपीएल के दौरान उंगली में हो गया था फ्रैक्चर

इस साल भारत में आयोजित इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के दौरान राजस्थान रॉयल्स टीम से खेल रहे स्टोक्स की उंगली में फ्रैक्चर हो गया था, जिसका बाद में ऑपरेशन हुआ था। वे अभी चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं। हालांकि वे पिछले दिनों पाकिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान थे। इंग्लैंड ने सीरीज 3-0 से जीती थी। ईसीबी ने कहा कि वह स्टोक्स के फैसले का पूरा समर्थन करता है और हम खेल से दूर रहने की अवधि के दौरान उनकी मदद जारी रखेंगे। इंग्लैंड मेंस क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर एश्ले जाइल्स ने कहा कि स्टोक्स ने भावनाओं और भलाई के बारे में खुलकर बात करने का जबरदस्त साहस दिखाया है।

भारत के खिलाफ सीरीज में ये लेंगे स्टोक्स की जगह

कम स्वतंत्रता के साथ परिवार से दूर समय बिताना बेहद चुनौतीपूर्ण है। पिछले 16 महीनों में ऐसे वातावरण ने सभी पर असर डाला है। स्टोक्स को तब तक रेस्ट दिया जाएगा जब तक उन्हें इसकी जरूरत होगी और हम भविष्य में उन्हें इंग्लैंड के लिए खेलते हुए देखने को उत्सुक हैं। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए स्टोक्स की जगह समरसेट के क्रेग ओवरटन को टीम से जोड़ा जाएगा। हम अनुरोध करते हैं कि स्टोक्स और उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए। उल्लेखनीय है कि 30 वर्षीय स्टोक्स के 71 टेस्ट में 4631 रन व 163 विकेट, 101 वनडे में 2871 रन व 74 विकेट और 34 टी20 मैच में 442 रन व 19 विकेट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत