न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिटेंशन पॉलिसी से पहले इन 2 दिग्गजों की हुई पंजाब किंग्स टीम से छुट्टी, पोटिंग ने शुरू किया बदलाव का दौर

पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2025 से पहले कथित तौर पर अपने मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस और क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगर को बर्खास्त कर दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Sep 2024 5:18:17

रिटेंशन पॉलिसी से पहले इन 2 दिग्गजों की हुई पंजाब किंग्स टीम से छुट्टी, पोटिंग ने शुरू किया बदलाव का दौर

पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2025 से पहले कथित तौर पर अपने मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस और क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगर को बर्खास्त कर दिया। हाल ही में रिकी पोंटिंग को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने के बाद फ्रैंचाइज़ी ने पूरे स्टाफ में बदलाव किया है।

IPL के अगले साल होने वाले सीजन को लेकर पंजाब किंग्स टीम अपने कोचिंग स्टाफ में लगातार कई बड़े बदलाव कर रही है। एक तरफ सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें BCCI की तरफ से मेगा प्लेयर ऑक्शन को लेकर जारी होने वाली रिटेंशन पॉलिसी को लेकर टिकी हुईं हैं तो वहीं पंजाब किंग्स ने कुछ दिन पहले ही अगले सीजन के लिए अपनी टीम के नए हेड कोच के तौर पर रिकी पोंटिंग को जिम्मेदारी सौंप दी थी। उनके आने के बाद से ये तय हो गया था कि कोचिंग स्टाफ में अभी कई और बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिसमें अब ट्रेवर बेलिस और संजय बांगर दोनों की छुट्टी कर दी गई है।

रिकी पोंटिंग जो आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए हेड कोच की जिम्मेदारी को निभा रहे थे तो वहीं अब उन्होंने पंजाब किंग्स की जिम्मेदारी को संभाल लिया है। ईसएपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार बेलिस और संजय बांगर को उनके पद से हटाने का फैसला फ्रेंचाइजी के चार सह-मालिकों के बीच हुई मीटिंग के बाद लिया गया।

बेलिस ने साल 2023 में पंजाब किंग्स के हेड कोच के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी जिसमें उनके कार्यकाल के दौरान टीम ने 2 आईपीएल सीजन में बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था। इस दौरान पंजाब किंग्स जहां आईपीएल 2023 में 8वें नंबर पर रही थी को वहीं पिछले आईपीएल सीजन में टीम 9वें नंबर पर थी। वहीं संजय बांगर को पंजाब किंग्स की टीम ने अपना क्रिकेट डेवलपमेंट का हेड बनाया था उन्हें भी उनकी जिम्मेदारियों से अब पंजाब किंग्स ने मुक्त कर दिया है।

आईपीएल 2025 के मेगा प्लेयर ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स कौन-कौन से प्लेयर्स को रिटेन करती है इस पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं, तो वहीं उन्हें अगले सीजन के लिए नए कप्तान को भी चुनना होगा। ऐसे में पंजाब किंग्स के लिए ये ऑक्शन काफी अहम रहने वाला है क्योंकि टीम आखिरी बार साल 2014 के आईपीएल सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने में कामयाब हो सकी थी लेकिन उसके बाद से अब तक वह लीग मुकाबलों के बाद टॉप-4 में खत्म करने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट