न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI का बड़ा फैसला: अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति ने अजय रात्रा को वाली सेलेक्शन कमेटी के नए सदस्य के रूप में नामित किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 9:53:09

BCCI का बड़ा फैसला: अजय रात्रा को अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया

भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम है। अब बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की क्रिकेट सलाहकार समिति ने अजय रात्रा को वाली सेलेक्शन कमेटी के नए सदस्य के रूप में नामित किया है। सेलेक्शन कमेटी के चीफ अजित अगरकर हैं। अजय रात्रा सेलेक्शन कमेटी में सलिल अंकोला का स्थान लेंगे।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा के पास घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव है और उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली है। वह असम, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य कोच के रूप में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह 2023 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे। उनके पास अनुभव है, जो टीम इंडिया के काम आ सकता है।

सेलेक्टर के रूप में अजय रात्रा की पहली प्राथमिकता होगी कि सर्वोत्तम प्रतिभा की पहचान की जाए। वह चयन समिति के मौजूदा सदस्यों के साथ काम करेंगे जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अभी यह नहीं बताया गया है कि रात्रा सेलेक्शन कमेटी में किस तारीख से जुड़ेंगे। वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन करेंगे या नहीं।

अजय रात्रा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट में साल 2002 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 6 टेस्ट में 163 रन और 12 वनडे मैचों में कुल 90 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम पर काफी रन दर्ज हैं। उन्होंने 99 फर्स्ट क्लास मैचों में 4029 रन बनाए हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए के 89 मुकाबलों में उन्होंने 1381 रन बनाए हैं। वह घरेलू क्रिकेट में हरियाणा की तरफ से खेलते थे।

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच - 19 सितंबर से 23 सितंबर, सुबह 9.30 बजे, चेन्नई

दूसरा टेस्ट मैच - 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, सुबह 9.30 बजे, कानपुर

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच - 6 अक्टूबर, शाम 7.00 बजे, धर्मशाला

दूसरा टी20 मैच - 9 अक्टूबर, शाम 7.00 बजे, दिल्ली

तीसरा टी20 मैच - 12 अक्टूबर, शाम 7.00 बजे, हैदराबाद

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट