न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने किया चौंकाने वाला फैसला, वनडे सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ को हेड कोच से हटाया, सितांशु कोटक को दी जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बीसीसीआई ने अचानक से बड़ा फेरबदल किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 1:29:54

BCCI ने किया चौंकाने वाला फैसला, वनडे सीरीज से पहले राहुल द्रविड़ को हेड कोच से हटाया, सितांशु कोटक को दी जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बीसीसीआई ने अचानक से बड़ा फेरबदल किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के हेड कोच से हटा दिया है। अब इस सीरीज के लिए सितांशु कोटक को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया है। इतना ही नहीं अब कोचिंग स्टाफ भी नया होगा।

बीसीसीआई का ये फैसला काफी चौंकाने वाला है। राहुल द्रविड़ का अनुबन्ध विश्व कप 2023 तक था, जिसे विश्व कप की समाप्ति के बाद बढ़ा दिया गया था। दो दिन पूर्व ही टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्रविड़ के मार्गदर्शन में ही टी20 सीरीज खेली है। हालांकि अब वह वनडे सीरीज में हेड कोच नहीं होंगे।

क्रिकबज वेबसाइट के अनुसार राहुल द्रविड़ पूरी तरह से टेस्ट सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से दूरी बनाई है। बीसीसीआई ने उनकी बात मानते हुए सितांशु कोटक को नया हेड कोच बनाया है। ऐसे में हर बार द्रविड़ की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण भी वनडे सीरीज में हेड कोच की जिम्मदारी नहीं संभालेंगे। नए कोचिंग स्टाफ में पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा फील्डिंग कोच और राजीब दत्त गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज 17 दिसंबर से

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को जोहांसबर्ग के न्यू वांडरर्स में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभालेंगे। वनडे सीरीज के बाद 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। जिसमें राहुल द्रविड़ एक बार फिर से हेड कोच की भूमिका में होंगे।

साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने पर नजर

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का पूरा फोकस पहली बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी जमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने पर है। इसी वजह से बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ को वनडे सीरीज से हटाया है। दरअसल, साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया अभी तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। इस टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा भी साउथ अफ्रीका पहुंच चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल