न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने अचानक से बदली ODI की टीम, इस धाकड़ स्पिनर की हुई एंट्री

वनडे सीरीज का 6 फरवरी से आगाज होगा। नागपुर में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच से 2 दिन पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हो गई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 7:38:37

BCCI ने अचानक से बदली ODI की टीम, इस धाकड़ स्पिनर की हुई एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में T20I सीरीज खेली गई। 5 मैचों की इस T20I सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज के बाद अब दोनों टीमों का वनडे सीरीज में आमना-सामना होगा, जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपने स्क्वॉड का बहुत दिन पहले ही ऐलान कर दिया था लेकिन अब पहले वनडे मैच से बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, वनडे सीरीज का 6 फरवरी से आगाज होगा। नागपुर में पहला वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच से 2 दिन पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हो गई है। T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले धाकड़ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया है। 5 मैचों की T20I सीरीज में वरुण सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे।

BCCI ने भी वरुण चक्रवर्ती को स्क्वॉड में शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। नागपुर में खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रैंस में शुभमन गिल ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि स्पिनर की टीम में एंट्री हो गई है। वरुण चक्रवर्ती जिस शानदार फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए उनकी पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में भी एंट्री हो सकती है। बता दें, वरुण ने भारत के लिए अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।

BCCI ने जारी किया बयान

बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि सिलेक्शन कमेटी ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के खिलाफ वरुण ने 14 विकेट झटके, जिसमें राजकोट में लिए गए पांच विकेट शामिल हैं। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए वरुण सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी बने। वरुण नागपुर में भारत की वनडे टीम में शामिल हो गए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे)

—भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

—भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)

—भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड:

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत