न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने दिया ICC को जवाब, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगी टीम इंडिया, यूएई या श्रीलंका में हो सकते हैं मुकाबले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईसीसी को ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार के ये जानकारी दी है कि उन्हें भारत की सरकार से ये सलाह मिली है कि टीम को पाकिस्तान मुकाबले खेलने के लिए ना भेजा जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 10:59:35

BCCI ने दिया ICC को जवाब, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगी टीम इंडिया, यूएई या श्रीलंका में हो सकते हैं मुकाबले

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी साल 2025 में 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इसको लेकर वहां पर काफी तेजी से तैयारियां चल रही हैं, हालांकि अब तक इस अहम इवेंट के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के मुकाबले खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं इसको लेकर कुछ तय नहीं है। हालांकि अब बीसीसीआई ने आईसीसी को इस मामले में अपने एक जवाब से पूरी स्थिति को साफ कर दिया है, जिसमें उन्होंने सरकार की तरफ से मिले दिशा-निर्देशों का भी जिक्र किया है।

टीम इंडिया अपने मुकाबले खेलने नहीं जाएगी पाकिस्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आईसीसी को ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार के ये जानकारी दी है कि उन्हें भारत की सरकार से ये सलाह मिली है कि टीम को पाकिस्तान मुकाबले खेलने के लिए ना भेजा जाए। ऐसे में अब आईसीसी के पास इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का ऑप्शन है जिस तरह से साल 2023 में एशिया कप के मुकाबले खेले गए थे, जिसमें भारतीय टीम ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे। हालांकि पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने कुछ दिन पहले दिए अपने बयान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर कराने की संभावनाओं को पूरी तरह से इनकार कर दिया था।

यूएई या फिर श्रीलंका में खेल सकती भारतीय टीम मुकाबले

टीम इंडिया के पाकिस्तान नहीं जाने के फैसले के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने का विकल्प ही अब बचता है, जिसमें भारतीय टीम अपने मुकाबले यूएई या फिर श्रीलंका में खेल सकती है।

इस स्थिति में यूएई ज्यादा बेहतर विकल्प दिखता है क्योंकि वह दोनों देशों के लिए ज्यादा करीब है। आईसीसी अपने टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान 100 दिन जब बचते हैं तब करती है लेकिन इस टूर्नामेंट के 100 दिन पहले जो 11 नवंबर को हो उस दिन शेड्यूल का ऐलान अभी फिलहाल होना मुश्किल दिख रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत