Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने जारी किया WPL 2024 का शेड्यूल, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल से होगी शुरूआत

वुमेंस प्रीमियर लीग के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद फाइनल और नॉकआउट समेत कुल 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 4:56:47

BCCI ने जारी किया WPL 2024 का शेड्यूल, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल से होगी शुरूआत

बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। डब्ल्यूपीएल 2024 का आगाज 23 फरवरी को पहले सीजन की विजेता और उपविजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से होगा और फाइनल मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा।

वुमेंस प्रीमियर लीग के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद फाइनल और नॉकआउट समेत कुल 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी।

डब्ल्यूपीएल 2024 में पांच टीमों के बीच लीग चरण के 20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च एलिमिनेटर मैच अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी।

खास बात ये है कि इस बार डब्ल्यूपीएल में कोई डबल हैडर नहीं है। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक शेड्यूल फाइनल हो चुका है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी नहीं किया है।
WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)

25 फरवरी - गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)

26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु)

28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)

29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु)

2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)

3 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेंगलुरु)

5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)

6 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)

7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)

8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (दिल्ली)

9 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स (दिल्ली)

10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)

11 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (दिल्ली)

12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)

13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स (दिल्ली)

15 मार्च - एलिमिनेटर (दिल्ली)

17 मार्च - फाइनल (दिल्ली)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology