न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरव गांगुली के ट्वीट ने किया कंफ्यूज, BCCI अध्यक्ष पद छोड़ने की उड़ी खबर, जय शाह बोले - नहीं दिया इस्तीफा

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सौरव ने BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jun 2022 6:44:27

सौरव गांगुली के ट्वीट ने किया कंफ्यूज,  BCCI अध्यक्ष पद छोड़ने की उड़ी खबर, जय शाह बोले - नहीं दिया इस्तीफा

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सौरव ने BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन, थोड़ी ही देर बाद बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में स्पष्ट किया कि सौरव गांगुली ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

गांगुली ने किया ये ट्वीट

गांगुली ने पोस्ट में लिखा, '1992 से मेरी क्रिकेट की जर्नी शुरू हुई थी। 2022 में इसके 30 साल पूरे हो गए हैं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। सबसे अहम बात यह है कि इसने मुझे आप लोगों का समर्थन दिया है। मैं हर उस शख्स का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने इस सफर में मेरा साथ दिया और जहां मैं आज हूं, वहां पहुंचने में मेरी मदद की। आज मैं कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहा हूं। मुझे लगता है कि मेरी इस शुरुआत से बहुत लोगों को मदद मिलेगी। मैं अपने जीवन के इस नए अध्याय में आपके समर्थन की उम्मीद करता हूं।'

राजनीति में जा सकते हैं गांगुली

माना जा रहा है कि गांगुली राजनीति में जा सकते हैं। पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के आखिरी दिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से मुलाकात की थी। यह मुलाकात सौरव गांगुली के आवास पर हुई थी। इस दौरान शाह और गांगुली ने साथ में डिनर भी किया था। इस दौरान पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और स्वपन दास गुप्ता समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। अमित शाह से मुलाकात को लेकर गांगुली से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि डिनर को लेकर राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। मैं अमित शाह को एक दशक से अधिक समय से जानता हूं और कई बार मिल भी चुका हूं। हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ है। मैं उन्हें 2008 से जानता हूं। जब मैं खेलता था, तो हम मिलते थे। मैं उनके बेटे (जय शाह) के साथ काम करता हूं। यह एक पुराना जुड़ाव है।

अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने तोड़ा था 65 साल पुराना रिकॉर्ड

सौरव गांगुली ने BCCI की कमान संभालते ही 65 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। दरअसल, सौरव गांगुली 65 साल बाद ऐसे पहले टेस्ट क्रिकेटर हैं, जो बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। इससे पहले टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर 'विज्जी' के नाम से मशहूर महाराजा कुमार विजयनगरम बीसीसीआई का अध्यक्ष बने थे, जो 1954 से 1956 तक इस पद पर रहे थे। बीसीसीआई प्रेसिडेंट की बात करें, तो टेस्ट क्रिकेटर सुनील गावस्कर और शिवलाल यादव भी इस पद पर रहे। लेकिन 2014 में गावस्कर और शिवलाल दोनों अंतरिम अध्यक्ष रहे थे। एन। श्रीनिवासन के बाद उनकी नियुक्ति हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला