न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने T20 टीमों को किया मालामाल, पैसों के मामले में USA ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

इनमें पहली किसी ICC प्रतियोगिता में शामिल होने वाला देश USA भी था, जो इस प्रतियोगिता का वेस्ट इंडीज के साथ सह मेजबान था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 3:51:40

BCCI ने T20 टीमों को किया मालामाल, पैसों के मामले में USA ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

T20WC 2024 कई उतार चढ़ाव के दौर गुजरा। 20 टीमों के मध्य खेली गई इस प्रतियोगिता का समापन दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के फाइनल मैच के बाद हुआ, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 7 रन की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार T20WC की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले 2007 में पहली बार आयोजित हुई इस प्रतियोगिता को भारत ने जीता था, तब यह कारनामा करने वाले टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी थी, जबकि इस बार कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी।

इस बार इस प्रतियोगिता से कई छोटी टीमों ने अपने खेल प्रदर्शन से हैरान किया। इनमें पहली किसी ICC प्रतियोगिता में शामिल होने वाला देश USA भी था, जो इस प्रतियोगिता का वेस्ट इंडीज के साथ सह मेजबान था। इस टीम ने अपने खेल से संकेत दिया है कि वह भविष्य में क्रिकेट में लम्बी छलांग लगायेगा। वहीं दूसरी ओर दिग्गज टीम पाकिस्तान के खेल को देख महसूस हुआ कि क्रिकेट के क्षेत्र में पाकिस्तान अब पूरी तरह से पिछड़ने लगा है।

पाकिस्तानी टीम के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि खिताब जीतना तो दूर टीम दूसरे राउंड के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई। पाकिस्तानी टीम में मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम संन्यास के बाद खास तौर से टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए आए थे। लेकिन पाकिस्तान का ये दांव बुरी तरह से फ्लॉप रहा। टीम एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पाई और खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

ग्रुप मैचों में ही दौरे से बाहर हुई पाकिस्तान

पाकिस्तानी टीम टीम ग्रुप-ए में शामिल थी। इस ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा अमेरिका, भारत, कनाडा और आयरलैंड की टीमें शामिल थीं। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि पाकिस्तान और भारत इस ग्रुप से अगले राउंड में पहुंचेंगे। लेकिन पाकिस्तान को अपने पहले मैच में ही अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में करारी हार झेलनी पड़ी। इससे टीम का मनोबल टूट गया। फिर पाकिस्तानी टीम को भारत ने 6 रनों से धूल चटाई और वह अगले राउंड में नहीं पहुंच पाई। पाकिस्तानी टीम ने इसके बाद कनाडा और आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच जरूर जीते, लेकिन उनसे टीम को फायदा नहीं हुआ। पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर रही।

ICC ने हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.06 करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा सुपर-8 तक हर मैच जीतने पर 25.9 लाख रुपये दिए हैं। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को दो मैच जीतने पर 51.8 लाख रुपये और ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने के लिए 2.06 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यानी पाकिस्तानी टीम को लगभग 2.58 करोड़ रुपये मिले हैं।

अमेरिकी टीम को मिले पाकिस्तानी टीम से ज्यादा पैसे

दूसरी तरफ अमेरिकी टीम ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेला और अच्छे प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। अमेरिका ने अपने पहले मुकाबले में कनाडा को हराया। इसके बाद पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को सुपर ओवर में हरा दिया था। टीम ने सुपर-8 में भी जगह बनाई थी। पर सुपर-8 में अमेरिका ने एक भी मैच नहीं जीता था। ICC ने सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को 3.18 करोड़ रुपये दिए हैं। ऐसे में अमेरिका को सुपर-8 में पहुंचने के लिए 3.18 करोड़ रुपये और दो मैच जीतने पर 51.8 लाख रुपये मिले हैं। अमेरिका को कुल 3.70 करोड़ रुपये मिले हैं। जो कि पाकिस्तान से ज्यादा हैं। अमेरिका के पैसे इस वजह से भी ज्यादा हो गए हैं, क्योंकि टीम सुपर-8 राउंड में पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल