न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025 के लिए BCCI ने कसी कमर, 20 मार्च को कप्तानों की बुलाई मीटिंग, बड़े बदलावों की सम्भावना, होगा कप्तानों का फोटो शूट

बताया जाता है कि आईपीएल 2025 के पहले मैच से दो दिन पहले यानी 20 मार्च को एक बड़ी मीटिंग मुंबई में होनी है। इसमें सभी टीमों के कप्तानों का पहुंचना जरूरी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 6:46:31

IPL 2025 के लिए BCCI ने कसी कमर, 20 मार्च को कप्तानों की बुलाई मीटिंग, बड़े बदलावों की सम्भावना, होगा कप्तानों का फोटो शूट

आईपीएल का 18वां सीजन 22 मार्च से कोलकाता के ईडन गार्डन पर शुरू होने जा रहा है। पहले दिन केकेआर और आरसीबी के मध्य मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अब आईपीएल के नए सीजन के लिए कमर कस ली है। वैसे तो सभी टीमों के कैंप शुरू हो चुके हैं और करीब करीब सभी खिलाड़ी भी अपनी अपनी टीमों से जुड़ चुके हैं। लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया है। बताया जाता है कि आईपीएल 2025 के पहले मैच से दो दिन पहले यानी 20 मार्च को एक बड़ी मीटिंग मुंबई में होनी है। इसमें सभी टीमों के कप्तानों का पहुंचना जरूरी है। इस दिन कुछ बड़े फैसलों के बारे में जानकारी दी जा सकती है।

आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। सभी दस टीमें अपना पहला मैच जहां खेलेंगी, फिलहाल तो वहीं पर है, लेकिन 20 मार्च को कप्तानों को मुंबई आना होगा। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 20 मार्च को मुंबई में सभी कप्तानों को बीसीसीआई ने बुलाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के क्रिकेट सेंटर में होने वाली ये मीटिंग काफी अहम होगी। जानकारी मिली है कि करीब एक घंटे तक मीटिंग चल सकती है। इस दौरान टीमों के कप्तानों को कुछ नए बदलावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मीटिंग के बाद मुंंबई के ही ताज होटल में कुछ और भी आयोजन तय किए गए हैं। पूरा कार्यक्रम करीब एक घंटे का बताया जाता है।

20 मार्च को मुंबई में ही होगा कप्तानों का फोटो शूट

आईपीएल के पहले मैच से पहले 20 मार्च को ही मुंबई में सभी कप्तानों का आईपीएल ट्रॉफी के साथ एक फोटो शूट भी होगा। वैसे तो ये फोटो शूट वहां होता है, जहां पहला मैच खेला जाता है। इस बार भले ही पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में होना हो, लेकिन फोटो शूट मुंबई में होगा। इस आयोजन में शामिल होने के बाद कप्तान अपने मैच के लिए उसी वेन्यू पर जा सकते हैं। उम्मीद है कि 21 मार्च को कप्तान मुंबई से निकल जाएंगे। पहले दिन यानी 20 मार्च को एक ही मैच है, लेकिन 22 मार्च को रविवार है, इसलिए उस दिन डबल हेडर होगा, यानी दो मैच खेले जाएंगे।

पैट कमिंस इस बार अकेले विदेशी कप्तान

इस बार सभी टीमों के कप्तानों का ऐलान किया जा चुका है। केवल सनराइजर्स हैदराबाद को छोड़कर बाकी सभी टीमों के कप्तान भारतीय हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम की कमान पैट कमिंस को सौंपी है। वे इस बार अकेले विदेशी कप्तान हैं। वे भी रविवार को ही अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। यानी बीसीसीआई की जो मीटिंग है, उसमें केवल पैट कमिंस की विदेशी कप्तान होंगे। देखना होगा कि जब सभी दस टीमें अपने अपने मुकाबले के लिए मैदान में उतरेंगी तो कैसा प्रदर्शन करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत