न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने सात गेंदबाजों के एक्शन को माना संदिग्ध, जारी किए नाम, खेल चुके हैं भारत के लिए वनडे और T-20 व IPL

बीसीसीआई ने भारत के 7 खिलाड़ियों के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए उनके नाम जारी किए हैं। इतना ही नहीं दो गेंदबाजों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। प्रतिबंधित किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया का है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Dec 2023 2:19:32

BCCI ने सात गेंदबाजों के एक्शन को  माना संदिग्ध, जारी किए नाम, खेल चुके हैं भारत के लिए वनडे और T-20  व IPL

मुम्बई। बीसीसीआई ने भारत के 7 खिलाड़ियों के गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध बताते हुए उनके नाम जारी किए हैं। इतना ही नहीं दो गेंदबाजों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। प्रतिबंधित किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन साकरिया का है। सकारिया सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल भी खेल चुके हैं। इसके साथ ही वह भारत के लिए वनडे और टी20 भी खेल चुके हैं। फिलहाल बीसीसीआई ने उन पर बैन नहीं लगाया है। हालांकि इसकी जानकारी बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को दे दी है। ऐसे में वह आईपीएल 2024 के ऑक्शन में अनसॉल्ड रह सकते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक चेतन सकारिया के साथ केरल के रोहन कुन्नुमल और सलमान निजार, गुजरात के चिराग गांधी, मुंबई के तनुष कोटियान, हिमाचल प्रदेश के अर्पित गुलेरिया और विदर्भ के सौरभ दुबे के नाम संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की सूची में डाले हैं। इनमें से साकरिया, दुबे और गुलेरिया आईपीएल से जुड़े हैं। सकारिया आईपीएल के साथ भारत के लिए एक वनडे मैच और दो टी20 मैच भी खेल चुके हैं।

चेतन का बेस प्राइज 50 लाख

चेतन सकारिया आईपीएल 2023 के बाद से चोट के चलते खेल से दूर हैं। हालांकि इस बार उन्होंने आईपीएल के लिए अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा है, लेकिन ऑक्शन से पहले ही बीसीसीआई ने उनके गेंदबाजी एक्शन पर सवालिया निशान लगा दिया है। माना जा रहा है कि अब आईपीएल में कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर बोली नहीं लगाएगी।

इन दो पर लगाया प्रतिबंध

बीसीसीआई ने कर्नाटक के मनीष पांडे और केएल श्रीजीत को गेंदबाजी से बैन कर दिया है, ये दोनों ही पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। वहीं, सौरभ दुबे सनराइजर्स हैदराबाद, सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। उनके अलावा कुन्नुमल, निजार और चिराग पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। ऐसे में उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल