न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: सूची में शामिल हो सकते श्रेयस अय्यर, रोहित और विराट के ग्रेड में हो सकता है परिवर्तन

ए+ ग्रेड में शामिल विराट कोहली, रोहित शर्मा और जडेजा अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह चुके हैं। बीसीसीआई अब उनके ग्रेड में परिवर्तन पर विचार कर रही है। ऐसी खबरें हैं कि बुमराह को ए+ ग्रेड में जारी रखा जा सकता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 8:07:11

BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: सूची में शामिल हो सकते श्रेयस अय्यर, रोहित और विराट के ग्रेड में हो सकता है परिवर्तन

बीसीसीआई ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया था। हालांकि, हाल के दिनों में श्रेयस घरेलू टूर्नामेंटों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी में 243 रन बनाकर भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। अब ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई फिर से श्रेयस को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामलि करेगी।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल होने के लिए किसी भी खिलाड़ी को एक विशेष कैलेंडर वर्ष में तीन टेस्ट या 8 एकदिवसीय या 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना होते हैं। श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में 11 मैच खेले हैं। तो ऐसा लगता है कि उन्हें केंद्रीय अनुबंध में लिया जा सकता है। हालांकि, श्रेयस को बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट तभी मिलने की संभावना है, जब टीम इंडिया के मुख्य कोच गंभीर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया जैसे लोग सहमत होंगे।

बीसीसीआई ने सोमवार को भारतीय महिला टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की थी। बीसीसीआई अगले कुछ दिनों में पुरुष टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर सकती है। ए+ ग्रेड में शामिल विराट कोहली, रोहित शर्मा और जडेजा अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह चुके हैं। बीसीसीआई अब उनके ग्रेड में परिवर्तन पर विचार कर रही है। ऐसी खबरें हैं कि बुमराह को ए+ ग्रेड में जारी रखा जा सकता है।

रविचंद्रन अश्विन ए श्रेणी में आते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इसके परिणामस्वरूप उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाया जा सकता है। इसके साथ ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल वनडे और टी20 में नियमित खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 14 टेस्ट मैच भी खेले हैं। वह सभी प्रारूपों में बल्ले और गेंद दोनों से सहज नजर आते हैं। ऐसे में अक्षर पटेल को कैटेगरी बी से कैटेगरी ए में पहुंचाया जा सकता है।

यह देखना बाकी है कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को उनके ग्रेड बी कॉन्ट्रैक्ट से पदोन्नत किया जाएगा या नहीं। इस कैलेंडर वर्ष में 7 टेस्ट खेल चुके तेज गेंदबाज आकाशदीप और 3 मैच खेल चुके सरफराज खान को ग्रुप सी में शामिल किए जाने की संभावना है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शार्दुल ठाकुर और रुतुराज गायकवाड़ को पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। लेकिन इस वर्ष उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए आवश्यक न्यूनतम संख्या में मैच नहीं खेले है। इससे यह दिलचस्प हो गया है कि उन्हें इस वर्ष सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत