Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

BCCI ने घोषित की इंग्लैंड के खिलाफ T-20 और टेस्ट मैच की महिला क्रिकेट टीम

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है तो स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 02 Dec 2023 6:26:12

BCCI ने घोषित की इंग्लैंड के खिलाफ T-20 और टेस्ट मैच की महिला क्रिकेट टीम

नई दिल्ली। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों फार्मेट—टेस्ट, T-20 और वनडे सीरीज खेलने वाली पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा करने वाले BCCI ने अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है तो स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इंग्लिश टीम के बाद भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। हालांकि उसके लिए टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

भारत और इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 9 दिसंबर और तीसरा मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 14 दिसंबर को दूसरा टेस्ट 21 दिसंबर से खेला जाएगा।

भारतीय टीम स्क्वॉड

इंग्लैंड के खिलाफ 3 टी20 मैचों के लिए भारत की टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एस मंधाना (उपकप्तान), जे रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, वाई भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका ठाकुर, तितास साधु, पी वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एस मंधाना (उपकप्तान), जे रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, वाई भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, शुभा सतीश, हरलीन देयोल , सैका इशाक, रेणुका ठाकुर, तितास साधु, मेघना सिंह, आर गायकवाड़, पी वस्त्राकर।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सीरीज का शेड्यूल

इंग्लैंड के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 28 दिसंबर, दूसरा 30 दिसंबर और आखिरी वनडे 2 जनवरी को खेला जाएगा। हालांकि इस सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम की घोषणा नहीं की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology