न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार बांग्लादेश ने जीती सीरीज, भारत के खिलाफ बुलंद हौंसलों के उतरेगी टीम

इस सीरीज से पहले पाकिस्तान ने जितने भी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे, सभी में जीत हासिल की थी। इस सीरीज में मामला बिल्कुल उल्टा नजर आया और पाकिस्तान ने दोनों मुकाबले गंवा दिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Sep 2024 9:53:20

पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार बांग्लादेश ने जीती सीरीज, भारत के खिलाफ बुलंद हौंसलों के उतरेगी टीम

बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तानी टीम को दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत ली है। पहली पारी के आधे घंटे को छोड़ दें, जब उन्होंने 26 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके अलावा पूरे मैच में बांग्लादेश ने अपना दबदबा बनाए रखा। पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम, शान मसूद और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार प्लेयर्स थे, लेकिन वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और खास कमाल नहीं दिखा पाए।

खास बात ये है कि इस सीरीज से पहले पाकिस्तान ने जितने भी टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे, सभी में जीत हासिल की थी। इस सीरीज में मामला बिल्कुल उल्टा नजर आया और पाकिस्तान ने दोनों मुकाबले गंवा दिए। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने के साथ ही बांग्लादेशी टीम के हौसले बुलंद हैं। अब उन्हें अगली टेस्ट सीरीज भारत के खिलाफ खेलनी है।

बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हसन शान्तो ने कहा कि यह जीत बहुत मायने रखती है। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हम यहां जीत हासिल करना चाह रहे थे और जिस तरह से सभी ने अपना काम अच्छे किया उससे बहुत खुश हूं। हमारे गेंदबाजों का प्लान अच्छा था। इसी वजह से हमें रिजल्ट मिला। हर कोई अपने प्रति ईमानदार है और वे जीतना चाहते हैं, मुझे आशा है कि वे जीतना जारी रखेंगे। शादमान ने पहले टेस्ट मैच में अच्छी बैटिंग की थी और इस टेस्ट में जाकिर हसन भी बेहतरीन रहे हैं और उन्होंने हमें लय प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि अगली सीरीज भी बहुत ही अहम है और इस जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है। मुश्फिकुर रहीम और शाकिब अल हसन के मामले में अनुभव है और वो भारत में अहम होंगे। मेहदी हसन मिराज ने इन परिस्थितियों में गेंदबाजी की और 5 विकेट हासिल किए। वह बहुत प्रभावशाली हैं और उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी ऐसा ही कर सकते हैं। जो चार लोग प्लेइंग इलेवन में नहीं थे। लेकिन मैदान पर टीम की मदद करना बहुत अच्छा था। मुझे उम्मीद है यह जारी रहेगा।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसी वजह से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत ही अहम है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर बांग्लादेश की टीम बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही है। ऐसे में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल