न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें-अक्षर पटेल ने क्यों लिया जडेजा-अश्विन का नाम, इन दिग्गजों ने की अक्षर की बल्लेबाजी की तारीफ

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 2021 में डेब्यू से पहले काफी समय तक एक अन्य खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा की छाया में थे लेकिन मौका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 12:38:00

जानें-अक्षर पटेल ने क्यों लिया जडेजा-अश्विन का नाम, इन दिग्गजों ने की अक्षर की बल्लेबाजी की तारीफ

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल 2021 में डेब्यू से पहले काफी समय तक एक अन्य खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा की छाया में थे लेकिन मौका मिलने पर वे खुद को साबित कर चुके हैं। उन्होंने पांच टेस्ट में ही 36 विकेट चटका दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में रविवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अक्षर ने कहा कि वास्तव में यह मेरे लिए स्वप्निल सा रहा है, आप ऐसा कह सकते हैं। इंग्लैंड सीरीज में मैंने जिस तरह से गेंदबाजी की और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जिस तरह से गई और इस बीच में आईपीएल भी था तो मैं कह सकता हूं कि यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए काफी अच्छा वर्ष रहा है।

मेरी कोशिश लगातार सुधार करने की है और यह देखना कि मुझे किस क्षेत्र में बेहतर करने की जरूरत है। इतने वर्षों में जितनी मेहनत की, उसका नतीजा अंत में इस साल मिल गया। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और टीम प्रबंधन को मेरी बल्लेबाजी क्षमता पर भरोसा है और उन्होंने हमेशा मुझे कहा है कि तुम कर सकते हो। इससे पहले जब मुझे मौका मिला तो मैं शुरुआत को अच्छे स्कोर तक नहीं ले जा सका लेकिन इस बार मैंने ऐसा कर दिया। मेरी बल्लेबाजी से टीम को फायदा मिल रहा है और अगर आप मुझे, जड्डू (रवींद्र जडेजा) और ऐश भाई (रविचंद्रन अश्विन) को बतौर ऑलराउंडर खेलते देखो तो इससे हमारे बल्लेबाजों से थोड़ा दबाव कम हो जाएगा इसलिए यह अच्छा संकेत है।

axar patel,vvs laxman,sanjay bangar,mumbai test,allrounder axar patel,sports news in hindi

अक्षर की बल्लेबाजी से खुश हुए वीवीएस लक्ष्मण और संजय बांगड़

मुंबई टेस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल ने शानदार बैटिंग की। अक्षर ने पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद दूसरी पारी में भी महज 26 गेंद में 41 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी की क्रिकेट जगत में खूब तारीफ हो रही है। पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अक्षर की सराहना की है। लक्ष्मण ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि अक्षर ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, वह आसान नहीं होता।

इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास झलक रहा है। उनमें बड़े शॉट खेलने की क्षमता है और उम्मीद है कि वे गेंद और बल्ले से इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगड भी अक्षर के फैन हो गए। बांगड़ ने बताया कि साल 2014 में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के एक कैंप के दौरान अक्षर की प्रतिभा की सभी ने सराहना की थी। तब उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। हालांकि अब वे शानदार बल्लेबाजी भी कर रहे हैं और यह टीम के लिए अच्छा संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत