न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूर्व भारतीय कप्तान का 29 साल की उम्र में निधन, द्रविड़ होंगे अगले कोच, ये हैं IPL-14 के अवार्ड विजेता

क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान अवि बरोट का मात्र 29 साल की उम्र में हार्ट अटैक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 12:17:52

पूर्व भारतीय कप्तान का 29 साल की उम्र में निधन, द्रविड़ होंगे अगले कोच, ये हैं IPL-14 के अवार्ड विजेता

क्रिकेटप्रेमियों के लिए एक दुखभरी खबर सामने आई है। भारतीय अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान अवि बरोट का मात्र 29 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। अवि घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की तरफ से खेलते थे। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके निधन की जानकारी दी है। अवि दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज थे। वे पार्ट टाइम ऑफ्र बेक बॉलिंग भी करते थे। उन्होंने 38 फर्स्ट क्लास मैच में एक शतक व 9 अर्धशतक की मदद से 1547, 38 लिस्ट ए मैच में 8 अर्धशतक की बदौलत 1030 और 20 टी20 में एक शतक व पांच अर्धशतक की मदद से 717 रन बनाए थे।

वे 2019-20 में फाइनल में बंगाल को हराकर रणजी ट्रॉफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का भी हिस्सा थे। इसके अलावा बरोट 2015-16 और 2018-19 में उपविजेता रही टीम में भी थे। अवि ने इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) में गोवा के खिलाफ शतक भी लगाया था। अवि ने 53 गेंद पर ही 11 चौकों व 7 छक्कों के सहारे 122 रन ठोके थे। 2010-11 में कूच बिहार ट्रॉफी में गुजरात की तरफ से चार शतक और तीन अर्धशतक लगाने के बाद अवि को बीसीसीआई ने अंडर-19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया था।

avi barot,avi barot death,rahul dravid,ravi shastri,team india,ipl-14,ruturaj gaikwad,harshal patel,sports news in hindi

द्रविड़ 2023 के वनडे विश्व कप तक रहेंगे टीम इंडिया के कोच

दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रहे ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच होंगे। वे टी20 विश्व कप के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के अधिकारियों ने दुबई में द्रविड़ से मुलाकात की। लंबी बातचीत के बाद द्रविड़ सहमत हो गए। 48 वर्षीय द्रविड़ साल 2023 वनडे विश्व कप तक कोच रहेंगे। उन्हें सैलरी के 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा पूर्व तेज गेंदबाज पारस म्हाम्ब्रे को गेंदबाजी कोच चुना गया है। उनका कार्यकाल भी साल 2023 तक रहेगा। टी20 विश्व कप के बाद कोच रवि शास्त्री की विदाई हो जाएगी।

गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर. श्रीधर का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। आपको बता दें कि द्रविड़ ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर टी20 व वनडे सीरीज खेलने गई भारतीय टीम में कोच की भूमिका निभाई थी। द्रविड़ को अक्टूबर 2005 में भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। दो साल बाद सितंबर 2007 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। मार्च 2012 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। द्रविड़ फिलहाल नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के अध्यक्ष हैं। वे 2016 से 2019 तक अंडर-19 और इंडिया ए टीमों के मुख्य कोच थे।

avi barot,avi barot death,rahul dravid,ravi shastri,team india,ipl-14,ruturaj gaikwad,harshal patel,sports news in hindi

आईपीएल-14 में इन खिलाड़ियों ने जीता दिल, रुतुराज को ओरेंज कैप और...

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर जीता। चेन्नई को 20 करोड़ तथा कोलकाता को 12.5 करोड़ की इनामी राशी मिली। आरसीबी के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व गेम चेंजर ऑफ द सीजन चुना गया। उन्होंने सर्वाधिक 32 विकेट लेकर पर्पल कैप भी अपने नाम की। वे सीजन की एकमात्र हैट्रिक बनाने में सफल रहे। चेन्नई के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ सर्वाधिक रन जुटाकर ऑरेंज कैप विजेता और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बने। रुतुराज ने एक शतक व चार अर्धशतक की मदद से 635 रन बटोरे।

केकेआर के बाएं हाथ के ओपनर वेंकटेश अय्यर पॉवर प्लेयर ऑफ द सीजन, 30 छक्कों के साथ पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल को सर्वाधिक सिक्सर, दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेतमायेर (स्ट्राइक रेट-168) सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, पंजाब किंग्स के रवि बिश्नोई कैच ऑफ द सीजन (सुनील नरेन का कैच) तथा राजस्थान रॉयल्स को फेयर प्ले अवार्ड मिला। सीएसके के ओपनर फाफ डु प्लेसिस (86 रन) प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। प्लेसिस से पहले विदेशी खिलाड़ी के रूप में कीरोन पोलार्ड (2013), बेन कटिंग (2016), शेन वाटसन (2018) और ट्रेंट बोल्ट (2020) ही फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे हैं। प्लेसिस ने टूर्नामेंट में 633 रन बनाए और दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर राहुल रहे। गेंदबाजी में आवेश खान दूसरे व जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत