न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने लिया अचानक संन्यास, प्रशंसक व क्रिकेट बोर्ड हैरान

आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने करीब 13 साल तक कंगारुओं का नेतृत्व करने के बाद गुरुवार 9 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया को 5 विश्व कप जिताने वाली मेग लैनिंग ने तीनों प्रारूपों में 241 मैच में 8352 रन बनाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 1:59:13

आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने लिया अचानक संन्यास, प्रशंसक व क्रिकेट बोर्ड हैरान

आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने करीब 13 साल तक कंगारुओं का नेतृत्व करने के बाद गुरुवार 9 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया को 5 विश्व कप जिताने वाली मेग लैनिंग ने तीनों प्रारूपों में 241 मैच में 8352 रन बनाए।

मेग लैनिंग के अचानक संन्यास से क्रिकेट प्रेमी हैरान हैं। 31 साल की मेग लैनिंग ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का निर्णय लेना कठिन था, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे लिए सही समय है।’ मेग लैनिंग ने कहा कि मैं 13 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर का आनंद लेने के लिए अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली रही।

लैनिंग ने कहा, ‘…लेकिन मुझे पता है कि अब मेरे लिए कुछ नया करने का सही समय है। टीम की सफलता के कारण ही आप खेल खेलते हैं; मैं जो हासिल कर पाई हूं उस पर मुझे गर्व है और इस दौरान टीम के साथियों के साथ साझा किए गए पलों को मैं संजोकर रखूंगी।’

लैनिंग ने कहा, ‘मैं अपने परिवार, साथियों, क्रिकेट विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं उन सभी प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मेरे पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में मेरा समर्थन किया।’

लैनिंग ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और 2014 में 21 साल की उम्र में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। उनका जीत प्रतिशत 80 था। उन्होंने 2022 में 50 ओवरों का विश्व कप और 2014, 2018, 2020 और 2023 में टी20 वर्ल्ड कप जीते।

सिंगापुर में जन्मीं क्रिकेटर लैनिंग 2011 में महज 18 साल की उम्र में पर्थ के WACA मैदान में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाली सबसे कम उम्र की ऑस्ट्रेलियन बनी थीं।

ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में तोड़ा था मेग लैनिंग का रिकॉर्ड

अगले वर्ष उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंद पर किसी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में विश्व कप 2023 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 40 गेंद में शतक लगाकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मेग लैनिंग के नाम 7 विश्व खिताब

2017 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत से मिली करारी हार लैनिंग के शानदार कप्तानी कार्यकाल की उपलब्धियों में से एक थी। मेग लैनिंग के नाम सात विश्व खिताब हैं। ऑस्ट्रेलिया ने उनकी अगुआई में ही पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था, जहां उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। मेग लैनिंग का जन्म सिंगापुर में 25 मार्च 1992 को हुआ था। वह अब तक अविवाहित हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल