न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श का बड़ा फैसला, आईपीएल में एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी को दिलाया डेब्यू

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए एक ऐसे खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है, जिसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने वाले 23 वर्षीय मिशेल ओवेन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 10:17:45

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श का बड़ा फैसला, आईपीएल में एक मैच खेलने वाले खिलाड़ी को दिलाया डेब्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए एक ऐसे खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है, जिसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला है। राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेलने वाले 23 वर्षीय मिशेल ओवेन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। यह फैसला बताता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम भविष्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर भरोसा कर रही है, और मिशेल मार्श की कप्तानी में इस सीरीज में कई नए प्रयोग देखने को मिल सकते हैं।

मैथ्यू शॉर्ट पूरी सीरीज से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच के लिए घोषित प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें मिशेल ओवेन को डेब्यू करने का मौका मिला है। ओवेन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी एक मैच खेला है। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे ओवेन अब ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं। जबकि अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए मैथ्यू शॉर्ट को इस सीरीज से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में जैक फ्रेजर मैकगर्क को ओपनिंग का मौका मिलेगा और उनके पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का अच्छा मौका है।

जमैका में प्रशिक्षण के दौरान चोट लगने के बाद मैथ्यू शॉर्ट को टीम से बाहर कर दिया गया था। टिम डेविड, जो वर्तमान में अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। उनको पहले मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह कूपर कोनोली को शामिल किया जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिशेल मार्श (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, शॉन एबॉट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।

मिशेल ओवेन का करियर कैसा चल रहा है?

23 वर्षीय ऑलराउंडर मिशेल ओवेन अपना पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलते नजर आएंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट में बहुत प्रभावी प्रदर्शन किया है। मिशेल ने लिस्ट ए क्रिकेट में मात्र 29 गेंदों में शतक बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। मिशेल ने अब तक 48 टी20 मैचों में 25।26 की औसत से 960 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 180 से अधिक का रहा है। गेंदबाजी में मिशेल ओवेन ने 24 विकेट भी लिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत