न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Australian Open 2024 Final: बेलारूस की अरीना सबालेंका ने लगातार दूसरे वर्ष अपने नाम किया खिताब

बेलारूस की अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 अपने नाम कर लिया है। अरीना सबालेंका ने खिताबी मुकाबले में चीन की झेंग किनवेन को हराया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 6:42:49

Australian Open 2024 Final: बेलारूस की अरीना सबालेंका ने लगातार दूसरे वर्ष अपने नाम किया खिताब

बेलारूस की अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 अपने नाम कर लिया है। अरीना सबालेंका ने खिताबी मुकाबले में चीन की झेंग किनवेन को हराया। इस तरह अरीना सबालेंका अपने टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलियन ओपन में साल 2013 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब वीमेंस सिंगल्स में किसी प्लेयर ने अपना टाइटल डिफेंड किया हो। 2013 ऑस्ट्रेलियन ओपन एक टेनिस टूर्नामेंट था जो 14 से 27 जनवरी 2013 तक मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पार्क में हुआ था। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का 101 वां संस्करण था। महिला एकल के फाइनल में इस खिताब को विक्टोरिया अजारेंका ने अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की थी।

इससे पहले अरीना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 खिताब जीता था। खिताबी मुकाबले में अरीना सबालेंका ने झेंग किनवेन को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। दोनों के बीच यह मुकाबला 1 घंटे 16 मिनट तक चला। वहीं, अरीना सबालेंका की जीत के साथ ही झेंग किनवेन का सपना टूट गया है।

मिलेंगे इतने करोड़

दरअसल, चीन की झेंग किनवेन पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल तक पहुंची थी। लेकिन बेलारूस की अरीना सबालेंका अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली अरीना सबालेंका को इनामी राशि के तौर पर 17.10 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि खिताबी मुकाबले में हारने वाली यानी रनर अप झेंग किनवेन को 12.20 करोड़ रुपए मिलेंगे।

आसान नहीं था झेंग किनवेन को हराना

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 जीतने के बाद अरीना सबालेंका ने कहा कि मेरे लिए पिछले कुछ सप्ताह अच्छे गुजरे हैं। मैंने सोचा नहीं था कि मैं दोबारा ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत पाउंगी। यह वास्तव में अविश्वसनीय है... हालांकि, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन विनर अरीना सबालेंका ने अपने विपक्षी खिलाड़ी चीन की झेंग किनवेन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फाइनल में हराना आसान नहीं है। लेकिन झेंग किनवेन बेहतरीन प्लेयर हैं। वह आगामी दिनों में कई फाइनल खेलने जा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत