न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आस्ट्रेलिया ने हमें चारों खाने चित कर दिया, दक्षिण अफ्रीका की तरह भारत भी चोकर्स ही है

भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रहे संदीप पाटिल ने भी टीम इंडिया की हार पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि आस्ट्रेलिया ने हमें खेल के हर क्षेत्र में मात दी। वही असली विश्व विजेता हैं हम तो चोकर्स हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 2:18:24

आस्ट्रेलिया ने हमें चारों खाने चित कर दिया, दक्षिण अफ्रीका की तरह भारत भी चोकर्स ही है

विश्व कप के फाइनल में भारत की हार को लेकर अब इस क्षेत्र के दिग्गजों की टिप्पणियाँ सामने आने लगी हैं। मीडिया में सुबह से पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएँ भारतीय प्रशसंकों को टीस पहुँचाती नजर आ रही हैं, वहीं अब भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज रहे संदीप पाटिल ने भी टीम इंडिया की हार पर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि आस्ट्रेलिया ने हमें खेल के हर क्षेत्र में मात दी। वही असली विश्व विजेता हैं हम तो चोकर्स हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल का कहना है कि वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हमें चारों खाने चित कर दिया। तीसरी बार खिताब जीतने के सपने को लेकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने लगातार 10 मैच जीतकर फाइनल का टिकट कटाया था लेकिन फाइनल में टीम इंडिया दबाव नहीं झेल पाई और पूरी तरह से बिखर गई।

भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के 137 और मार्नस लैबुशेन के नाबाद 58 रन के दम पर मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया। संदीप पाटिल ने न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा, हमने जिस तरह से लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में एंट्री मारी थी और इस खिताबी मुकाबले में हमने जिस तरह से प्रदर्शन किया, उसे देखकर तो यही कह सकता हूं कि जो नाम हमने क्रिकेट में साउथ अफ्रीका को दिए हैं, तो आज हमें कहना पड़ेगा कि इंडिया भी चोकर्स ही है।

कंगारुओं ने हमें चारों खाने चित कर दिया

ऑस्ट्रेलिया ने सभी डिपार्टमेंट में भारतीय टीम को दोयम साबित किया। कंगारुओं ने फील्डिंग में 20 से 25 रन बचाए। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में धांसू प्रदर्शन किए। बकौल संदीप पाटिल, उन्होंने हमें चारों खाने चित कर दिया। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग सभी डिपार्टमेंट में पछाड़ा। उन्होंने भारत को मौका ही नहीं दिया।

टीम इंडिया का ICC खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा

टीम इंडिया का इसके साथ ही 10 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार और लंबा हो गया। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के तौर पर आईसीसी टूर्नामेंट जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। विराट कोहली और केएल राहुल जरूर हाफ सेंचुरी जड़ने में सफल रहे लेकिन वह जीत के लिए नाकाफी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत