न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम की हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, एशेज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 मैच में 14 रन से हार गई। इसके साथ ही भारत ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 7:56:31

भारतीय महिला टीम की हार के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन, एशेज के लिए इंग्लैंड टीम घोषित

भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 मैच में 14 रन से हार गई। इसके साथ ही भारत ने टी20 सीरीज 0-2 से गंवा दी। उसे वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली थी, जबकि दौरे पर खेला गया एकमात्र टेस्ट बरसात की बाधा के चलते ड्रॉ हो गया था। आज मेजबान कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 149 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने 61 और तहलिया मैकग्रा ने नाबाद 44 रन बनाए। मूनी ने 43 गेंदों पर 10 चौके तथा मैकग्रा ने 31 गेंदों पर 6 चौके व एक छक्का जड़ा। राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो रेणुका, पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में भारतीय टीम छह विकेट पर 135 रन ही बना सकी। बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों में 52 रन बनाने के साथ जेमिमा रोड्रिग्ज (26 गेंद में 23 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। विकेटकीपर ऋचा घोष ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका जड़ा लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल गया था। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 23 रन की पारी खेली। निकोल कैरी ने दो तथा तीन अन्य गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटका।

australia,indian women team,third t20 match,smriti mandhana,ashes series,england,sports news in hindi

स्टोक्स सहित इन तीन ऑलराउंडर को नहीं मिली इंग्लिश टीम में जगह
इस साल के आखिर से मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड ने रविवार को टीम घोषित कर दी। पहले इस दौरे को होने न होने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। इसका मुख्य कारण था कोविड-19 को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में जारी कड़ा प्रोटोकॉल। वहां बायोबबल के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अंग्रेज खिलाड़ी इनमें कुछ ढिलाई देने की मांग कर रहे थे। अब दोनों बोर्ड के बीच बातचीत हो चुकी है और वे दौरे के लिए रजामंद हो गए हैं। इंग्लैंड की 17 सदस्यों की टीम में तीन स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर व सैम करन को जगह नहीं मिली है। स्टोक्स व आर्चर चोट और अन्य वजहों से लंबे वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। करन हाल ही आईपीएल में चोटिल हो गए थे। टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेलेंगे।

australia,indian women team,third t20 match,smriti mandhana,ashes series,england,sports news in hindi

ये है टीम और एशेज सीरीज का कार्यक्रम

टीम : जो रूट (कप्तान), जोनाथन बेयरस्टॉ, स्टुअर्ट ब्रॉड, रॉरी बर्न्स, जोस बटलर, जैक क्रॉली, हसीब अहमद, डैन लॉरेंस, डेविड मलान, ओली पोप, जैक लीच, क्रेग ओवर्टन, ओली रोबिनसन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, डोमिनिक बेस। हेड कोच : क्रिस सिल्वरवुड।

शेड्यूल : पहला टेस्ट 8-12 दिसंबर तक ब्रिसबेन में, दूसरा टेस्ट 16-20 दिसंबर तक एडिलेड में, तीसरा टेस्ट 26-30 दिसंबर तक मेलबोर्न में, चौथा टेस्ट 5-9 जनवरी तक सिडनी में तथा पांचवा टेस्ट 14-18 जनवरी तक पर्थ में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत