न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से एशिया कप 2025 का आगाज, अफगानिस्तान और हांगकांग भिड़ेंगे पहले मुकाबले में

आज से एशिया कप 2025 की शुरुआत अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी20 है और इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 2:54:29

आज से एशिया कप 2025 का आगाज, अफगानिस्तान और हांगकांग भिड़ेंगे पहले मुकाबले में

क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज से एशिया कप 2025 की शुरुआत अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:30 बजे होगा। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी20 है और इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।

ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका को जगह दी गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 17वां संस्करण है जिसमें कुल 19 मैच खेले जाएंगे।

अफगानिस्तान की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर राशिद खान करेंगे, जबकि हांगकांग की कमान यासिम मुर्तजा के हाथों में होगी। पिच की बात करें तो अबू धाबी की सतह स्पिन गेंदबाजों के लिए उतनी मददगार नहीं मानी जाती जितनी दुबई की पिच होती है। ऐसे में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों को बड़ा फायदा मिल सकता है। मौसम की स्थिति गर्म और उमस भरी रहने की संभावना है, जो खिलाड़ियों की फिटनेस की असली परीक्षा लेगी।

अफगानिस्तान का अबू धाबी में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उसने यहां 11 मुकाबले जीते हैं और केवल 5 हारे हैं। हालांकि, इसी मैदान पर 2015 में उसे हांगकांग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि हांगकांग अंशुमन रथ, बाबर हयात और निजाकत खान जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा।

टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा, जिसमें भारतीय टीम का सामना मेज़बान यूएई से होगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत से करना चाहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट