न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साउदी-अश्विन की ‘लड़ाई’ का Video वायरल, उथप्पा ने इन्हें बताया धोनी जैसा, श्रीसंत ने दी सफाई!

खेल के मैदान पर खिलाड़ी पूरे जोश-खरोश के साथ उतरते हैं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। कई बार उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 9:00:50

साउदी-अश्विन की ‘लड़ाई’ का Video वायरल, उथप्पा ने इन्हें बताया धोनी जैसा, श्रीसंत ने दी सफाई!

खेल के मैदान पर खिलाड़ी पूरे जोश-खरोश के साथ उतरते हैं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं। कई बार उनकी भावनाएं उबाल मार जाती हैं और वे हद पार कर देते हैं। आज शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल पारी का आखिरी यानी 20वां ओवर फेंकने आए कोलकाता के कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने पहली ही गेंद पर दिल्ली के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन को आउट कर दिया।

इसके बाद उन्होंने पैवेलियन लौट रहे अश्विन को कुछ कहा, जिसे वे बर्दाश्त नहीं कर पाए और साउदी को जवाब देने लगे। दोनों के बीच हो रही इस बहस में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन भी कूद पड़े। अश्विन, मोर्गन की बात सुन आग-बबूला हो गए और उनकी तरफ बढ़ने लगे। ऐसे में कोलकाता के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक बीच में आए और खिलाड़ियों को अलग-अलग किया। बाद में अंपायर्स को भी दखल देकर मामला शांत कराना पड़ा।

ipl-14,indian premier league,r ashwin,tim southee,robin uthappa,ruturaj gaikwad,dhoni,sreesanth,sports news in hindi

रुतुराज का व्यवहार काफी कुछ धोनी की तरह : उथप्पा

भारतीय टीम के लिए खेल चुके दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज व विकेटकीपर रोबिन उथप्पा आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के सदस्य हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि एक और खिलाड़ी हैं जो कप्तान एमएस धोनी की तरह शांत है। इस खिलाड़ी का नाम है दाएं हाथ के ओपनर रुतुराज गायकवाड। उथप्पा ने सीएसके के ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि रुतुराज गायकवाड ने जो कैरेक्टर दिखाया है वो अविश्वसनीय है। वे बेहतरीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं।

हमारी टीम भाग्यशाली है कि वे हमारे साथ हैं। उनका व्यवहार काफी कुछ धोनी की तरह ही है-शांत, कूल। वे बेहतरीन इंसान हैं। मुझे वे काफी पसंद हैं। वे शानदार खिलाड़ी हैं। आपको बता दें कि रुतुराज ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया था। वे आईपीएल-14 में 40.22 की औसत से 362 रन बना चुके हैं। रुतुराज ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत के लिए दो टी20 मैच भी खेले थे।

ipl-14,indian premier league,r ashwin,tim southee,robin uthappa,ruturaj gaikwad,dhoni,sreesanth,sports news in hindi

श्रीसंत ने कहा, मैं 10 लाख रुपए के लिए ऐसा क्यों करूंगा

साल 2013 में आईपीएल के दौरान राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों एस. श्रीसंत, अजीत चंदेला व अंकित चव्हाण का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आया था। इनमें से श्रीसंत तो भारत के लिए भी खेल चुके थे। वे 2007 की टी20 और 2011 की वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में श्रीसंत पर से आजीवन प्रतिबंध हटा दिया था। श्रीसंत ने अब उस घटना को लेकर बात की है। श्रीसंत ने बताया कि एक ओवर में 14 से ज्यादा रन चाहिए थे। मैंने 4 गेंद में केवल 5 रन खर्च किए थे।

कोई नो बॉल नहीं, कोई वाइड गेंद नहीं और यहां तक की कोई धीमी गेंद भी नहीं। मेरे पैर पर 12 सर्जरी के बाद भी मैं 130 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा था। चोट के बाद मैं भारतीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटा था। ऐसा इंसान, ऐसा कुछ नहीं करेगा और वो भी 10 लाख रुपए के लिए। जब मैं पार्टी करता था तो मेरे उसके बिल करीब 2 लाख रुपए आते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत