न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशेज पर कोरोना का साया, इंग्लैंड खेमे में पाए गए 4 पॉजिटिव, मार्कस हैरिस ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

एशेज सीरीज में खेल रही इंग्लैंड टीम के खेमे में कोविड-19 के 4 नए मामले पाए गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 11:21:07

एशेज पर कोरोना का साया, इंग्लैंड खेमे में पाए गए 4 पॉजिटिव, मार्कस हैरिस ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग

एशेज सीरीज में खेल रही इंग्लैंड टीम के खेमे में कोविड-19 के 4 नए मामले पाए गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बात की पुष्टि की है। इस वजह से मेलबोर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में सोमवार को दूसरे दिन का खेल शुरू तो हुआ पर इसमें आधे घंटे की देरी देखने को मिली। अब यह आधा घंटा ज्यादा चलेगा। ईसीबी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कोरोना की चपेट में आने वालों में खिलाड़ियों के परिवार वाले हैं, यानी खिलाड़ी इससे बचे रहे। जब तक सभी खिलाड़ियों के टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई तब तक उन्हें होटल में ही रहने को कहा गया। बाद में आई एक रिपोर्ट ने ये साफ किया कि इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। इसके बाद ही उन्हें होटल से एमसीजी का रुख करने की इजाजत मिली।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भी दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले जारी किए गए अपने बयान में कहा कि अंग्रेज टीम में कोरोना के 4 नए मामले मिले हैं, जिनमें 2 सपोर्ट स्टाफ और 2 फैमिली मेंबर हैं। इस बीच सीरीज का प्रसारण कर रहे चैनल 7 के एक स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर कंफर्म हुई है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस एडिलेड में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। वे टेस्ट की पूर्व संध्या पर एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे, जहां एक कोविड संक्रमित मौजूद था। ऐसे में कमिंस को आइसोलेट होना पड़ा। हालांकि तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हो गई है।

ashes series,third test,melbourne,australia,england,covid-19,marcus harris,sports news in hindi

हैरिस ने डीआरएस को कोसा, वीडियो वायरल

आज खेल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस और इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स की बातचीत स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि हैरिस किस तरह मजेदार अंदाज में डीआरएस को कोस रहे हैं। इस दौरान उनके मुंह से अभद्र भाषा भी निकली, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल स्टोक्स की गेंद पर ऑनफील्ड अंपायर ने हैरिस को आउट दे दिया। हैरिस ने डीआरएस मांगा और फिर मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

जब हैरिस नॉन स्ट्राइकर एंड पर आए तो स्टोक्स ने उनसे पूछा कि क्या हुआ था। हैरिस ने इसके बाद उन्हें पूरा किस्सा सुनाया और अंत में डीआरएस को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। ऐसे में आईसीसी हैरिस पर जुर्माना लगा सकता है। उल्लेखनीय है कि हैरिस शुरुआती दोनों टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बावजूद कोच जस्टिन लेंगर और कप्तान पैट कमिंस ने उन पर भरोसा कर उन्हें एक और मौका दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत