न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: बतौर विकेटकीपर विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से राहुल ने की राहुल की बराबरी

के.एल. राहुल का लगाया गया शतक भारतीय टीम के विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड जोड़ने में मददगार बना। के.एल. राहुल वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 11:15:34

World Cup 2023: बतौर विकेटकीपर विश्व कप में टीम इंडिया की ओर से राहुल ने की राहुल की बराबरी

बेंगलुरु। नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप का आखिरी लीग मैच खेलने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच को जीतने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की है। इस मैच में जहाँ भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक लगाने में सफलता प्राप्त की वहीं दूसरी ओर इस टीम के दो खिलाड़ियों श्रेयस अय्यर और के.एल. राहुल ने शतक लगाया। के.एल. राहुल का लगाया गया शतक भारतीय टीम के विश्व कप इतिहास में एक नया रिकॉर्ड जोड़ने में मददगार बना। के.एल. राहुल वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने। इसके साथ ही 24 साल का सूखा खत्म हुआ। राहुल ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 64 गेंद पर 102 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए।

नीदरलैंड्स के खिलाफ राहुल की इस पारी से इस विश्व कप में वर्ष 2019 में खेले गए विश्व कप का भारत की ओर से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड भी टूटा। के.एल. राहुल से पहले विश्व कप में टीम इंडिया के वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ ने बतौर विकेटकीपर विश्व कप में शतक जड़ा था। द्रविड़ ने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ 145 रन की पारी खेली थी।

बतौर भारतीय विकेटकीपर विश्व कप में सबसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ के

राहुल द्रविड़ के नाम बतौर भारतीय विकेटकीपर विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर है। दूसरे और तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ शतक से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी विश्व कप में उन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेलकर उन्होंने महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 91 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 85 रन की पारी भी खेली थी। इस तरह से महेन्द्र सिंह धोनी इस मामले में राहुल द्रविड़ और के.एल. राहुल के बाद चौथे नम्बर पर हैं।

एक वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

भारत की ओर से 2023 विश्व कप में अब तक 20 बार 50+ स्कोर बन चुका है। यह मेन इन ब्लू की ओर से एक विश्व कप में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड है। 2019 विश्व कप में 19 बार 50+ स्कोर बना था। 2011 में 18 बार बना था और 2003 में 17 बार 50+ स्कोर बना था। टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 50 ओवर में 4 विकेट पर 410 रन बनाए। राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर ने शतक जड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल