न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में, जानिए IPL में सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड किसके नाम

IPL 2026 में अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में है। जानिए इस अनचाहे रिकॉर्ड की पूरी कहानी और IPL इतिहास में सबसे लंबे ओवर किस गेंदबाजों ने डाले।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 01 Apr 2026 8:19:02

अर्शदीप सिंह का 11 गेंदों वाला ओवर चर्चा में, जानिए IPL में सबसे लंबे ओवर का रिकॉर्ड किसके नाम

Indian Premier League 2026 के चौथे मुकाबले में Punjab Kings और Gujarat Titans आमने-सामने थे, जहां मैच के बाद दो खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई। एक तरफ Cooper Connolly ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई, तो दूसरी ओर तेज गेंदबाज Arshdeep Singh अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गए। आमतौर पर किसी गेंदबाज के चर्चे उसकी धारदार गेंदबाजी के लिए होते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग रहा। अर्शदीप ने अपने स्पेल में एक ऐसा ओवर डाला, जिसने उन्हें रिकॉर्ड बुक में तो जगह दिला दी, लेकिन यह उपलब्धि कुछ खास नहीं मानी जाएगी।

आखिरी ओवर में बिगड़ा तालमेल

मैच के अंतिम चरण में, जब गुजरात की पारी अपने निर्णायक मोड़ पर थी, तब गेंद अर्शदीप सिंह के हाथों में सौंपी गई। 19 ओवर के बाद Gujarat Titans का स्कोर 6 विकेट पर 150 रन था और टीम तेज़ी से रन बटोरने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में 20वें ओवर की शुरुआत ही वाइड गेंद से हुई। अगली दो वैध गेंदों पर Rahul Tewatia रन नहीं बना सके, लेकिन तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ दिया। इसके बाद अर्शदीप की लाइन-लेंथ पूरी तरह बिखर गई—उन्होंने एक नो-बॉल और लगातार दो वाइड गेंदें फेंक दीं। चौथी वैध गेंद पर कोई रन नहीं आया, जबकि पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने एक रन ले लिया। ओवर के दौरान एक और गेंद को पहले वाइड करार दिया गया, लेकिन डीआरएस में फैसला बदल गया। इस तरह पूरे ओवर में कुल 11 गेंदें डाली गईं, जो अपने आप में एक असामान्य आंकड़ा है।

इन गेंदबाजों के नाम भी दर्ज है ऐसा रिकॉर्ड

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल में किसी गेंदबाज ने इतना लंबा ओवर डाला हो। Mohammed Siraj और Tushar Deshpande ने 2023 सीजन में ऐसा किया था। इसके अलावा 2025 में Shardul Thakur, Sandeep Sharma और Hardik Pandya भी एक ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं। इन सभी गेंदबाजों के नाम आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबे ओवर डालने का रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आमतौर पर गेंदबाजों के लिए अनचाहा रिकॉर्ड माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत