न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रसैल के दम पर डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने जीता खिताब, सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर का निधन, ECB ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज की कप्तानी वाली डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने पांचवीं अबु धाबी टी10 लीग के खिताब पर कब्जा जमा लिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 11:27:01

रसैल के दम पर डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने जीता खिताब, सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर का निधन, ECB ने दी श्रद्धांजलि

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज की कप्तानी वाली डेक्कन ग्लेडिएटर्स ने पांचवीं अबु धाबी टी10 लीग के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। उसने शनिवार को खेले गए फाइनल में दिल्ली बुल्स को 56 रन से मात दी। डेक्कन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 159 रन बनाए। आंद्रे रसैल और कैडमोर ने तूफानी अर्धशतक जमाए। रसैल ने 32 गेंद पर 9 चौकों व 7 छक्कों की मदद से नाबाद 90 रन ठोके। टाम कोहलर कैडमोर 28 गेंद पर 59 रन बना नाबाद लौटे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली बुल्स की शुरुआत ठीकठाक थी। लेकिन 24 रन पर ओडियन स्मिथ ने दिल्ली को लगातार दो झटके दे दिए।

इसके बाद चंद्रपॉल हेमराज ने पारी को एक छोर से संभाले रखा, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें बखूबी साथ नहीं मिल पाया। हेमराज ने 20 गेंद पर 42 रन ठोके। दिल्ली सात विकेट पर 103 रन तक ही पहुंच पाई। इस टीम की ब्रांड एम्बेसडर सनी लियोनी हैं। रसैल ने एक विकेट भी झटका और उन्हें हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरी लीग में 21 विकेट झटकने वाले श्रीलंका के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। अबु धाबी और बांग्ला टाइगर्स के बीच तीसरे स्थान का मुकाबला टाई रहा। दोनों ने 98-98 रन बनाए। हालांकि अबु धाबी को पॉइंट टेबल में ऊपर रहने के चलते तीसरा स्थान मिल गया।

andre russell,eileen ash,abu dhabi t10 league,wahab riaz,ecb,sports news in hindi

इंग्लैंड की एलीन ऐश ने 110 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

दुनिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर एलीन ऐश का निधन हो गया है। वे 110 साल की थीं। इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ऐश ने वर्ष 1937 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और कुल सात टेस्ट खेले। वे वर्ष 1949 में रिटायर हो गईं। उन्होंने 23 के औसत से 10 विकेट झटके। वे दाएं हाथ की तेज गेंदबाज थीं। एलीन का जन्म 30 अक्टूबर 1911 को लंदन में हुआ था। ऐश को घरेलू क्रिकेट में महिला सिविल सर्विस टीम, महिला मिडिलसेक्स टीम और दक्षिण महिलाओं के लिए खेलने का मौका मिला। ऐश वर्ष 1949 में ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे का भी हिस्सा थीं। ईसीबी ने कहा कि ऐश एक शानदार महिला थीं।

उन्होंने एक असाधारण जीवन व्यतीत किया। ईसीबी की महिला क्रिकेट की मैनेजिंग डायरेक्टर क्लेयर कोनर ने कहा कि ऐश हमारी सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक थीं। मुझे उन्हें गुडबाय कहते हुए काफी दुख हो रहा है। मैं 2017 के आईसीसी महिला वर्ल्ड कप से लगभग छह महीने पहले एलीन से मिलने गई थीं। यह मेरे लिए सबसे कमाल के अनुभवों में से एक था। ऐश को खेल जीवन के बीच दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई 16 में शामिल किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत