Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी क्रिकेट फैन्स को दिया झटका, T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 10:05:56

विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी क्रिकेट फैन्स को दिया झटका, T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

37 वर्षीय रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शनिवार को इतिहास रच दिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त देते हुए T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त दी। इसको लेकर देशभर में जश्न का मौहाल है। इस बीच एक-एक करके दो भारतीय क्रिकेटरों ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। दरअसल, पहले विराट कोहली ने कहा कि यह उनका आखिरी T20 क्रिकेट मैच था तो वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी T20 क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। ICC ने भी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। ICC ने लिखा, 'विराट कोहली के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने का फैसला किया है।'

मैच के बाद रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'यह मेरा आखिरी गेम भी था। अलविदा कहने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। मैं इसको (ट्रॉफी) बुरी तरह चाहता था। इसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। मैं यही चाहता था और ऐसा ही हुआ। मैं अपने जीवन में इसके लिए बहुत बेताब था। खुशी है कि इस बार हमने सीमा पार कर ली।'
virat kohli retirement,rohit sharma retirement,t20 international cricket,t20 world cup 2024,india win t20 world cup 2024,cricket,sports विराट कोहली का भी T20 इंटरनेशनल को अलविदा

वहीं, शनिवार को विराट कोहली ने भी टी20 का फाइनल जीतने के बाद कहा, 'यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह वही था जो हम हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, बस मौका था, अब या कभी नहीं जैसी स्थिति। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। हां, मैंने जीता है, यह एक खुला रहस्य था। ऐसा कुछ नहीं था जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था। अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है। हमारे लिए आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार लंबा रहा है। आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा है। वह इसका हकदार हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology