न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK से मिली हार के बाद ऋषभ पंत को खल रही रवि बिश्नोई का चौथा ओवर न करवाने की चूक

रवि बिश्नोई लखनऊ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने अपने तीन ओवरों में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि रवि बिश्नोई से उनका चौथा ओवर न कराना टीम को भारी पड़ गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 9:51:44

CSK से मिली हार के बाद ऋषभ पंत को खल रही रवि बिश्नोई का चौथा ओवर न करवाने की चूक

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में CSK ने 167 रनों का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया और लगातार पांच हार के बाद टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस हार के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि रवि बिश्नोई से उनका चौथा ओवर न कराना टीम को भारी पड़ गया।

रवि बिश्नोई लखनऊ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने अपने तीन ओवरों में दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने राहुल त्रिपाठी (9) और रवींद्र जडेजा (7) को आउट कर LSG को वापसी का मौका जरूर दिया था, लेकिन 13वें ओवर के बाद उन्हें गेंदबाजी पर नहीं लाया गया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। शिवम दुबे और एमएस धोनी ने इसके बाद मैच को एकतरफा बना दिया।

"प्लान था लेकिन मौका नहीं मिला"

मैच के बाद पंत ने कहा, “हमें लगा कि हम 10-15 रन पीछे रह गए। जब-जब हमें लय मिलती, तब-तब विकेट गिरते गए। पिच थोड़ी रुककर खेल रही थी, लेकिन फिर भी हम 15 रन और बना सकते थे। जहां तक बिश्नोई की बात है, हमारा प्लान था कि उन्हें अंत तक बचाकर रखें, लेकिन धोनी और दुबे ने जिस तरह से बल्लेबाज़ी की, वो मौका ही नहीं आया।”

पंत ने आगे कहा, “मैं हर मैच के साथ बेहतर महसूस कर रहा हूं और धीरे-धीरे अपनी लय में लौट रहा हूं। पावरप्ले में हमारी गेंदबाज़ी चिंता का विषय रही है, लेकिन हम वहां सुधार कर सकते हैं। टीम के तौर पर हम हर मैच से पॉजिटिव चीज़ें निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”

धोनी ने फिर साबित किया क्लास

एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने अनुभव का लोहा मनवाया। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर मैच की दिशा बदल दी। शिवम दुबे (43*) के साथ मिलकर उन्होंने 28 गेंदों में 57 रन की अटूट साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन के लिए धोनी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पंत बिश्नोई को धोनी के सामने जल्दी ले आते, तो मुकाबले की तस्वीर कुछ और हो सकती थी। धोनी आमतौर पर स्पिन के खिलाफ शुरुआत में संघर्ष करते हैं, और यही मौका लखनऊ ने गंवा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत