न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में भारत ने जीती वनडे सीरीज, संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक

भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 114 गेंद पर तीन सिक्स और छह चौके की मदद से 108 रनों की पारी खेली।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 5:15:18

पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में भारत ने जीती वनडे सीरीज, संजू सैमसन ने जड़ा पहला वनडे शतक

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुक़ाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। इस मैच में भारत ने विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शतक के बाद तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका को 78 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका को उसी की धरती पर हराते हुए भारत एक साल में सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारत की साल 2023 में यह 27वीं जीत है। भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीता है। 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में छह मैचों की सीरीज को भारतीय टीम 5-1 से जीतने में सफल हुई थी। राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। भारत ने 1992, 2006, 2011, 2013 और 2022 में वहां सीरीज हारी है। वहीं पार्ल के बोलैंड पार्क में भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका से वनडे जीता है। इससे पहले 2022 में उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 297 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए टोनी डि जोर्जी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। उनके अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 21, रीजा हेंड्रिंक्स ने 19, ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 18 और केशव महाराज ने 10 रन बनाए। रसी वान डर डुसेन और लिजाद विलियम्सन दो-दो रन ही बना पाए। वियान मुल्डर ने एक रन बनाया और नंद्रे बर्गर एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए। उन्होंने सीरीज में कुल नौ विकेट झटके। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए थे। भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 114 गेंद पर तीन सिक्स और छह चौके की मदद से 108 रनों की पारी खेली। उनके अलावा खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाया। तिलक ने 77 गेंद पर पांच चौके और एक सिक्स की मदद से 52 रन बनाए। सैमसन ने वनडे करियर का पहला शतक और तिलक ने पहला अर्धशतक लगाया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की।

इन दोनों के अलावा अंत में रिंकू सिंह ने 27 गेंद पर 38 रन ठोके। पहला वनडे खेलने वाले रजत पाटीदार ने 16 गेंद पर 22 और कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंद पर 21 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 14 और साई सुदर्शन 10 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल एक रन ही बना सके। अर्शदीप सिंह सात और आवेश खान एक रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। नंद्रे बर्गर को दो सफलता मिली। लिजाद विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत